IPL 2025 Retention: बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 सीजन से पहले जब से रिटेंशन नियमों की घोषणा कर दी है, तब से सभी आईपीएल फ्रेंचाइजी की टेंशन बढ़ गई है। सभी टीमों के लिए रिटेंशन की समय-सीमा 31 अक्टूबर तक है। आईपीएल 2024 की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी अपनी रिटेंशन लिस्ट को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में है। केकेआर को लेकर अब जो रिपोर्ट सामने आ रही है, उसमें टीम के कप्तान अय्यर की रिटेंशन स्थिति फिलहाल अनिश्चित है। बताया जा रहा है कि श्रेयस का केकेआर के साथ भविष्य अधर में लटक हुआ है क्योंकि टीम उनको लेकर आखिरी फैसला लेने से पहले अपने सभी संभावित विकल्पों पर विचार कर रही है।
लोग सोच रहे हैं कि वो कौन सी टीम है, जिससे अय्यर को बड़ा ऑफर मिला है। आईएएनएस की रिपोर्ट में यह बात निकलकर सामने आ रही है कि वो कोई और नहीं बल्कि उनकी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स ही है। अय्यर ने पिछले सीजन में कोलकाता को तीसरा खिताब दिलाकर केकेआर के लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म किया था।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: क्या बदल जाएगा Mumbai Indians का कप्तान? रिटेंशन लिस्ट पर बड़ा अपडेट
टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी मौजूद
तीन बार आईपीएल जीतने वाली इस फ्रेंचाइजी के पास कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और टीम को संतुलित करने के लिए उन्हें कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों को बाहर करना पड़ सकता है। केकेआर वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल और सुनील नरेन की जोड़ी के साथ-साथ मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज रिंकू सिंह, कलाई के स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और अनकैप्ड तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा को रिटेन कर सकती है।
इन खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है टीम
हर्षित को सभी फॉर्मेट में भारत की ओर से खेलने का मौका मिला है, लेकिन इस खिलाड़ी ने अभी तक डेब्यू नहीं किया है और इसलिए उन्हें अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर रिटेन किया जा सकता है। उन्होंने आईपीएल 2024 में 19 विकेट चटकाए और केकेआर को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
ये भी पढ़ें:- शौक की वजह से मैथ्यू हेडन की चली जाती जान, 3 घंटे तक गहरे पानी में पड़ा था तैरना
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
5 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
5 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
6 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
7 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
8 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
8 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines