RCB vs GT: पहली हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार का बयान, कहां हुई टीम से चूक?

IPL 2025 RCB vs GT: आरसीबी को सीजन-18 की पहली हार का सामना गुजरात टाइटंस के हाथों करना पड़ा है। हार के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि टीम से कहां चूक हो गई?

RCB vs GT Rajat Patidar

RCB vs GT Rajat Patidar

IPL 2025 RCB vs GT: आईपीएल 2025 में बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी को सीजन-18 की पहली हार का सामना करना पड़ा। शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस ने इस मैच को 8 विकेट से अपने नाम किया। आईपीएल 2025 में मिली पहली हार के बाद आरसीबी के कप्तान रडत पाटीदार ने बताया कि आखिर कहां टीम से चूक हुई, जिससे ये मैच उनके हाथ से निकल गया।

विज्ञापन

हार के बाद रजत पाटीदार का बयान

रजत पाटीदार ने बताया “हम 200 नहीं बल्कि पावरप्ले के बाद 190 के आसपास लक्ष्य बना रहे थे, लेकिन शुरुआती विकेट खोने से इस मैच को नुकसान हुआ। मुझे लगता है कि इरादा अच्छा था, लेकिन हमें पावरप्ले में 3 विकेट नहीं खोन चाहिए थे। हमने पावरप्ले में 1 विकेट ज्यादा खो दिया था। हमारे गेंदबाजों ने इस लक्ष्य को बचाने की काफी कोशिश की, इस लक्ष्य को 18वें ओवर तक ले जाना देखना कमाल का था।”

विज्ञापन

आगे पाटीदार ने कहा “जितेश, लियाम लिविंगस्टोन और टिम डेविड ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, वह हमारे लिए सकारात्मक था। हम बल्लेबाजी लाइन-अप को लेकर आश्वस्त हैं, वे कुछ सकारात्मक इरादे दिखा रहे हैं जो हमारे लिए बहुत अच्छा है।” इस मैच में आरसीबी का टॉप ऑर्डर बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुआ और मिडिल ऑर्डर ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को 150 के पार पहुंचाया।

विज्ञापन

आरसीबी ने बनाए थे 169 रन

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 169 रन बनाए थे। आरसीबी की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए लियाम लिविंगस्टोन ने सबसे ज्यादा 54 रन की पारी खेली थी, इसके अलावा टिम डेविड ने 32 और जितेश शर्मा ने 33 रन बनाए।

विज्ञापन

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात टाइटंस ने 17.5 ओवर में 2 विकेट खोकर जीत हासिल कर ली थी। गुजरात की तरफ से जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 73 रन की पारी खेली। जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ