हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2025: RCB में एंट्री मिलने से कैसे बदल गई जितेश शर्मा की जिंदगी? विकेटकीपर ने किया खुलासा

IPL 2025: विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा का मानना है कि आरसीबी में आने के बाद उनको नई पहचान मिली है। उतनी पहचान उनको टीम इंडिया में खेलकर नहीं मिली थी।

विज्ञापन
IPL 2025 Jitesh Sharma

IPL 2025: आईपीएल 2025 में इस बार रॉयल चैलेंजर्स की टीम काफी संतुलित दिखाई दे रही है। टीम में कई खिलाड़ी ऐसे भी शामिल हुए हैं जो पहली बार आईपीएल में आरसीबी के लिए खेल रहे हैं, उनमें से एक हैं विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा। जितेश शर्मा का अभी तक ये सीजन ठीकठाक रहा था। वहीं अब जितेश शर्मा ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि कैसे उनको आरसीबी में आकर नई पहचान मिली है?

टीम इंडिया नहीं RCB ने दी नई पहचान?

आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जितेश शर्मा को 11 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिसको लेकर फ्रेंचाइजी पर काफी सवाल भी उठे थे। हालांकि ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। हाल ही में जितेश शर्मा का एक इंटरव्यू सामने आया है जिसमें उन्होंने बताया “जब मैं सैयद मुश्ताक अली में खेल रहा था, तो लोग ‘जितेश, जितेश’ और ‘आरसीबी, आरसीबी’ चिल्ला रहे थे। तब मुझे एहसास हुआ कि मुझे किसी छोटी टीम ने नहीं चुना है। 150 लोग मेरे ऑटोग्राफ का इंतजार कर रहे थे। मैंने पहले भी भारत के लिए खेला है, लेकिन मुश्किल से 2-3 लोग ही मेरा ऑटोग्राफ चाहते थे।”

आईपीएल 2025 में ऐसा रहा जितेश का प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में आरसीबी अभी तक 6 मैच खेल चुकी है। जिनमें से 4 मैचों में जितेश शर्मा को बल्लेबाजी करने का मौका मिला था। इस दौरान उनके बल्ले से 12, 33, 40*, 3 रन की पारियां निकली थी। 4 पारियों में जितेश अभी तक 88 रन बना चुके हैं, इसके अलावा विकेटकीपिंग भी ये खिलाड़ी काफी कमाल की कर रहा है।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर आरसीबी

आरसीबी का प्रदर्शन अभी तक अच्छा रहा है। सीजन-18 में अभी तक आरसीबी 6 मैच खेल चुकी है, जिसमें से टीम को 4 मैच में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 8 अंक के साथ आरसीबी पॉइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- PBKS vs KKR: ‘क्या फालतू बैटिंग की…’ हार के बाद अय्यर के सामने क्या बोल गए रहाणे?

विज्ञापन

 

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola