PBKS vs KKR: 'क्या फालतू बैटिंग की...' हार के बाद अय्यर के सामने क्या बोल गए रहाणे?

IPL 2025 PBKS vs KKR: पंजाब किंग्स से मिली हार के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को श्रेयस अय्यर से कहते हुए सुना गया कि क्या फालतू बैटिंग हमने?

PBKS vs KKR

PBKS vs KKR

IPL 2025 PBKS vs KKR: आईपीएल 2025 के 31वें मैच में डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स को पंजाब किंग्स के हाथों 16 रन से हार का सामना करना पड़ा था। इस जीते हुए मैच को हारने के बाद केकेआर की बल्लेबाजी पर काफी सवाल उठ रहे हैं। सितारों से सजी केकेआर की टीम 112 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 95 रन पर ढेर हो गई थी। वहीं मैच के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे भी टीम की बल्लेबाजी से काफी निराश दिखे।

विज्ञापन

खराब बल्लेबाजी पर अय्यर से क्या बोले रहाणे?

मैच के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी आपस हाथ मिलाते है तब पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर से हाथ मिलाते हुए केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे को मराठी में कहते हुए सुना गया कि काय फालतू बॅटिंग केली ना आम्ही, जिसका मतलब है ‘क्या फालतू बल्लेबाजी की हमने।’ दरअसल इस मैच में दोनों टीमों की बल्लेबाजी बेहद खराब देखने को मिली, जिसके चलते ये लो स्कोरिंग मैच हुआ।

विज्ञापन

मैच में रहाणे से हुई थी बड़ी गलती

इस मैच में अजिंक्य रहाणे एलबीडब्ल्यू आउट हुए थे, हालांकि अगर वे उस वक्त रिव्यू का इस्तेमाल कर लेते तो उनका विकेट बच जाता क्योंकि गेंद स्टंप को मिस कर रही थी। इसको लेकर मैच के बाद रहाणे ने बताया “बल्लेबाज होने के नाते, मैंने सोचा कि मैं रिव्यू को बाद के लिए बचा सकता हूं… दोनों बल्लेबाजों के बीच संवाद उतना स्पष्ट नहीं था।”

विज्ञापन

महज रन पर ढेर हो गई थी केकेआर की टीम

इस मैच को जीतने के लिए केकेआर टीम के सामने 112 रन का लक्ष्य था। जिसके जवाब में पूरी कोलकाता की टीम 15.1 ओवर में महज 95 रन पर ढेर हो गई थी। इस मैच में पंजाब किंग्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए युजवेंद्र चहल ने 4 ओवर में 28 रन देकर सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए थे। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत चहल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ