IPL 2025: क्वालीफायर 1 में पंजाब किंग्स को हराकर आरसीबी अब आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंच गई है। आईपीएल फाइनल में आरसीबी ने चौथी बार अपनी जगह बनाई है लेकिन आज तक टीम खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसे में इस बार टीम के पास पहली बार खिताब को अपने नाम करने का सुनहरा मौका है। वहीं फाइनल से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर आर अश्विन के बयान से आरसीबी फैंस थोड़े सहम गए हैं। अश्विन का मानना है कि आरसीबी को प्रार्थना करनी चाहिए कि मुंबई इंडियंस फाइनल में न आए वरना उनके लिए खिताब जीतना मुश्किल होगा।
अश्विन के बयान से सहमे आरसीबी फैंस
अपने यूट्यूब चैनल पर बोलते हुए आर अश्विन ने कहा “अगर आरसीबी को आईपीएल जीतना है, तो गुजरात टाइटन्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत हासिल करनी चाहिए। एमआई एक ऐसी टीम है जिसे आप फाइनल में प्रवेश नहीं करने दे सकते, आपको उन्हें किसी भी कीमत पर रोकना होगा। मुंबई इंडियंस ही एकमात्र टीम है जिसके पास आरसीबी के खिलाफ कुछ मौका है। अगर मैं आरसीबी होता तो मैं गुजरात टाइटंस का सामना करना चाहता।”
एलिमिनेटर में मुंबई और गुजरात की भिड़ंत
आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला आज शाम 7:30 बजे मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच मुल्लांपुर में खेला जाएगा। जो टीम इस मैच को जीतेगी उसका मुकाबला क्वालीफायर 2 में पंजाब किंग्स के साथ होगा, क्योंकि पंजाब किंग्स को क्वालीफायर 1 में 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
9 साल बाद फाइनल में पहुंची आरसीबी
क्वालीफायर 1 में आरसीबी की तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली। जिसके चलते पंजाब किंग्स की टीम महज 101 रन पर ही सिमट गई थी। इसके बाद आरसीबी ने इस लक्ष्य को 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल करके 9 साल बाद आईपीएल के फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
संबंधित खबरें
सूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
31 mins agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
1 hr agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
3 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
12 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
13 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
13 hrs agoसैंटनर को आउट कर गुरनूर बरार ने लिया पुराना हिसाब
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा भारत-पाक के बीच मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स
14 hrs agoनमन धीर के कैच पर क्यों मचा बवाल? बाउंड्री रोप को लेकर राहुल ने उठाए सवाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines