PBKS vs DC: ब्लैक आउट की वजह से धर्मशाला में रद्द हुआ IPL मैच, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बड़ा फैसला

IPL 2025: भारत पाकिस्तान तनाव के बीच धर्मशाला में मुकाबला रद्द कर दिया गया है। मुकाबला पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा था।

IPL 2025 - 2025-05-08T215132.908
विज्ञापन

PBKS vs DC:  आईपीएल 2025 में 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच धर्मशाला में मैच खेला जा रहा था। इसी बीच पाकिस्तान ने जम्मू के अलावा कई शहरों पर गोलीबारी कर दी है, जिसकी वजह से मैच को बीच में ही अचानक रोक दिया गया है। इसके बाद खेल को रद्द कर दिया गया है।

विज्ञापन

धर्मशाला में ब्लैक आउट

आईपीएल 2025 का मैच नंबर 58 धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा था। वहीं दूसरी ओर भारत के कई शहरों में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू कर दी गई है। इसी बीच धर्मशाला में भी मैच को अचानक रोक दिया गया था। इसके बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया। बता दें कि पंजाब और दिल्ली के बीच खेला जा रहा मैच बारिश की वजह से पहले ही देर से शुरू हुआ था। आईपीएल इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ, जब किसी आपदा की वजह से मैच को अचानक रोक दिया गया हो। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था।

मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 122 रन बनाए थे। पंजाब किंग्स को इस मैच में अच्छी शुरुआत मिली। प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पहले विकेट के लिए 122 रनों की साझेदारी निभाई थी। प्रियांश आर्य ने शानदार 34 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 28 गेंदों में 50 रनों की पारी खेलकर नाबाद थे। वहीं श्रेयस अय्यर जैसे ही बल्लेबाजी करने आए। मैच को रोकने का फैसला कर दिया गया।

पंजाब की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह।

विज्ञापन

दिल्ली की प्लेइंग इलेवन

फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), केएल राहुल, समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, माधव तिवारी, मिचेल स्टार्क, दुष्मंथा चमीरा, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ