IPL 2025: आईपीएल 2025 में तीन टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। जिसमें गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स शामिल है। अब चौथी टीम का प्लेऑफ में आना बाकी है, जिसके लिए मुंबई इंडियंस को प्रबल दावेदार माना जा रहा है। फिलहाल मुंबई इंडियंस की टीम पॉइंट्स टेबल में भी चौथे पायदान पर बनी हुई है। वहीं प्लेऑफ से पहले मुंबई इंडियस में तीन बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टीम ने तीन खिलाड़ियों का रिप्लेसमेंट जारी कर दिया है, यानी अब मुंबई में 3 नए खिलाड़ियों की एंट्री हुई है।
मुंबई इंडियंस में शामिल हुए ये 3 खिलाड़ी
दरअसल भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच आईपीएल 2025 को एक सप्ताह के लिए रद्द कर दिया गया था। जिसके बाद विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश में लौट गए थे। हालांकि कुछ खिलाड़ी वापस आ गए थे, लेकिन कुछ नेशनल ड्यूटी के लिए आईपीएल में वापस नहीं आ पाए। जिनमें 3 मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी भी शामिल रहे।
विल जैक्स, रयान रिकल्टन और कॉर्बिन बॉश का रिप्लेसमेंट अब टीम ने जारी कर दिया। इन तीनों खिलाड़ियों की जगह इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो, श्रीलंका के चरिथ असलांका और रिचर्ड ग्लीसन की एंट्री हुई है। अगर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लेती है तो फिर ये तीनों खिलाड़ी प्लेऑफ चरण से उपलब्ध होंगे।
इतनी होगी तीनों खिलाड़ियों की कीमत
इंग्लैंड के धाकड़ ऑलराउंडर विल जैक्स की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को शामिल किया गया है। जिनकी कीमत 5.25 करोड़ रुपये होने वाली है। इसके अलावा रयान रिकेल्टन की जगह इंग्लैंड के तेज गेंदबाग रिचर्ड ग्लीसन को 1 करोड़ रुपये की कीमत पर टीम में शामिल किया गया है। वहीं कॉर्बिन बॉश की जगह चरिथ असलांका को 75 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा गया है।
ये भी पढ़ें:- LSG vs SRH: Digvesh Rathi पर लगा एक मैच का बैन, अभिषेक शर्मा से बीच मैदान पर भिड़ने की मिली सजा
संबंधित खबरें
पार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
18 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
50 mins agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
53 mins agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
1 hr agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
2 hrs agoLIVE: भारत को मिली तीसरी सफलता, अर्शदीप ने रोवमैन पॉवेल को किया आउट
2 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
2 hrs agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines