हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

MS Dhoni के लिए IPL में लौटेगा ये पुराना नियम, लीग में खेलते नजर आएंगे माही

Indian Premier League 2025 में कैप्टन कूल खेलते हुए नजर आ सकते हैं। चेन्नई सुपर किंग्स के अनुरोध पर बीसीसीआई अपने एक पुराने नियम को फिर से लागू कर सकती है। इस नियम के तहत भारत के दिग्गज कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में खेल सकते हैं। 

विज्ञापन
MS Dhoni

Indian Premier League 2025 की मेगा निलामी के लिए रिटेंशन के क्या नियम होंगे, इस पर अब तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, कथित तौर पर ये माना जा रहा है कि बीसीसीआई चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के अनुरोध पर एक पुराने नियम को फिर से लागू करेगी, जिससे भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को टीम में बनाए रखने में चेन्नई सुपर किंग्स को मदद मिल सकती है।

कौन सा नियम होगा बहाल 

दरअसल बीसीसीआई की ओर से आईपीएल में पहले एक नियम बनाया गया था कि जो खिलाड़ी 5 साल से अधिक समय से इंटरनेशनल क्रिकेट में संन्यास ले चुका होगा, उस खिलाड़ी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर नीलामी की प्रक्रिया में शामिल किया जाता था। ये नियम आईपीएल के उद्घाटन सत्र से लेकर 2021 तक लागू रहा, लेकिन इसके बाद इसे खत्म कर दिया गया। न्यूज-18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, 31 जुलाई को बीसीसीआई ने आईपीएल की फ्रैंचाइजी के मालिकों के साथ बैठक की थी, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मुद्दे को उठाते हुए इस नियम को फिर से बहाल करने का अनुरोध किया था।

रिपोर्ट के अनुसार चेन्नई सुपर किंग्स के इस अनुरोध को अन्य फ्रेंचाइजियों से ज्यादा समर्थन नहीं मिला, लेकिन बीसीसीआई इस नियम को वापस लाने के पक्ष में है। इस नियम के तहत चेन्नई सुपर किंग्स महेंद्र सिंह धोनी को अनकैप्ड खिलाड़ी के तौर पर अपनी टीम में बनाए रख सकता है।

विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी की क्या थी राय 

टीम इंडिया के सफल कप्तान रहे कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी ने हाल ही में हैदराबाद में एक कार्यक्रम में कहा था कि आईपीएल में उनका भविष्य पूरी तरह से आगामी नीलामी के लिए रिटेंशन नियमों पर निर्भर करता है। धोनी ने अपने बयान में कहा था कि ‘इसके लिए अभी बहुत समय है। हमें देखना होगा कि वे खिलाड़ियों को बनाए रखने आदि पर क्या निर्णय लेते हैं। अभी गेंद हमारे पाले में नहीं है। इसलिए, एक बार नियम और कानून औपचारिक हो जाने के बाद, मैं फैसला लूंगा, लेकिन यह टीम के सर्वोत्तम हित में होना चाहिए।’

ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा ने मुंबई के रोड़ पर दौड़ाई Lamborghini, नंबर प्लेट ने खींचा ध्यान; देखें वीडियों

विज्ञापन

कैसा रहा है आईपीएल करिअर 

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सफल कप्तान में से एक हैं। अपनी कप्तानी में वह टीम को 5 बार चैंपियन बना चुके हैं। उन्होंने आईपीएल-2024 की शुरुआत से पहले टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था और ये जिम्मेदारी रितुराज गायकवाड़ को सौंप दी थी। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल में अब तक कुल 264 मैच खेले हैं। इसमें उन्होंने 137 की स्ट्राइक से कुल 5243 रन बनाए हैं। साथ ही 95 बार नॉट आउट रहे हैं। धोनी के नाम आईपीएल में 24 अर्धशतक दर्ज हैं। हालांकि, वह आईपीएल में एक भी शतक नहीं जड़ सके हैं।

ये भी पढ़ें:- ‘बल्लेबाज नहीं गेंदबाज खेल को आगे..’ जसप्रीत बुमराह का गेंदबाजों को लेकर बड़ा बयानं

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola