IPL 2025: पहली बार ऑक्शन में शामिल होगा इटली का खिलाड़ी, ये टीम कर सकती है टारगेट

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल मेगा ऑक्शन का हिस्सा पहली बार इटली का खिलाड़ी भी होने वाला है। इस 24 वर्षीय खिलाड़ी ने मेगा ऑक्शन के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। इस खिलाड़ी पर ये टीम दांव लगा सकती है।

IPL 2025

IPL 2025

विज्ञापन

IPL 2025 Mega Auction: इस बार आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में हो रहा है। 24 और 25 नवंबर को खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है। मेगा ऑक्शन में इस बार 1574 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। जिसमें से 409 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं इस आईपीएल ऑक्शन में इटली का खिलाड़ी हिस्सा ले रहा है। मेगा ऑक्शन को लेकर पहली बार इटली के खिलाड़ी ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। रजिस्ट्रेशन लिस्ट में इस खिलाड़ी का 325वां नंबर है।

थॉमस जैक ड्रेका पहली बार होंगे ऑक्शन का हिस्सा

आईपीएल इतिहास में पहली बार ऑक्शन के लिए कोई इटली का खिलाड़ी आने वाला है। जी हां हम बात कर रहे हैं थॉमस जैक ड्रेका की। थॉमस जैक ड्रेका ने इस साल जून में इटली के लिए अपना टी20 डेब्यू किया था, जब टीम ने लक्जमबर्ग के खिलाफ मैच खेला था। इटली के क्रिकेटर ने अब तक चार टी20 मैच खेले हैं और उनके नाम 8 विकेट हैं। पहली बार नीलामी के लिए पंजीकरण कराने के बावजूद उनका आईपीएल से जुड़ाव है। ड्रेका मुंबई इंडियंस के स्वामित्व वाली ILT20 फ्रैंचाइजी MI एमिरेट्स का हिस्सा हैं। 24 वर्षीय थॉमस को नीलामी रजिस्ट्रेशन लिस्ट में 325वें स्थान पर रखा गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्या भारत के बाहर IPL का मेगा ऑक्शन कराना सही?

विज्ञापन

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस कर सकती है टारगेट

थॉमस जैक ड्रेका कनाडा टी20 लीग में खेल चुके हैं। ILT20 फ्रैंचाइजी एमआई एमिरेट्स का हिस्सा होने के चलते इस बार मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस इस खिलाड़ी को टारगेट कर सकती है। हालांकि ये तो ऑक्शन के दौरान ही पता चल पाएगा कि टीम किस-किस खिलाड़ी को टारगेट करेगी।

विज्ञापन

मुंबई ने खिलाड़ियों को किया रिटेन

आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को रिटेन किया है। जिसमें सबसे ज्यादा कीमत पर बुमराह रिटेन हुए हैं। बुमराह को मुंबई इंडियंस ने 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ