IPL 2025 Mega Auction Rishabh Pant: टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत इन दिनों बांग्लादेश के साथ चल रही टेस्ट सीरीज में धमाल मचा रहे हैं। चेन्नई टेस्ट की दूसरी पारी में पंत ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया। टेस्ट क्रिकेट में पंत की लगभग 2 साल के बाद शानदार वापसी हुई है। वहीं एक्सीडेंट के बाद पंत ने सबसे पहले आईपीएल 2024 में क्रिकेट खेला था।
इस सीजन पंत एक बार फिर से दिल्ली कैपिटल्स टीम की कप्तानी करते हुए दिखे थे। ये सीजन पंत के लिए काफी शानदार भी रहा था। वहीं आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले कई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पंत इस बार दिल्ली कैपिटल्स से अलग हो सकते हैं। लेकिन पंत को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
दिल्ली कैपिटल्स में ही रहेंगे पंत
क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई में ऋषभ पंत और दिल्ली कैपिटल्स के सहमालिक पार्थ जिंदल के बीच एक बैठक हुई। जिसके बाद अंदाजा लगाया जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स की पहली पसंद अभी भी पंत ही है। वहीं दूसरी तरफ अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले आधिकारिक रिटेंशन नियम जारी नहीं किए हैं। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स का मैनेजमेंट पंत को टीम का कप्तान बनाए रखने के फैसले से सहमत दिख रहा है।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: मैच में बांग्लादेश की फील्डिंग सेट करने लगे ऋषभ पंत, वीडियो हुआ वायरल
बढ़ सकती है पंत की आईपीएल सैलरी
दिल्ली कैपिटल्स से फिलहाल ऋषभ पंत को एक आईपीएल सीजन खेलने के लिए 16 करोड़ रुपये मिलते हैं। अब रिपोर्ट सामने आ रही है बीसीसीआई द्वारा निर्धारित रिटेंशन नियमों के आधार पर यह आंकड़ा बढ़ सकता है। बता दें, कार एक्सीडेंट के बाद ऋषभ पंत ने आईपीएल 2023 नहीं खेला था। इस सीजन टीम की कप्तानी डेविड वॉर्नर करते हुए दिखाई दिए थे।
ये भी पढ़ें:- IND vs BAN: ऋषभ पंत ने की MS Dhoni की बराबरी, 634 दिन बाद किया ये कारनामा
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
46 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
55 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines