IPL 2025: मुंबई इंडियंस में अब होगी अनसोल्ड प्लेयर की एंट्री? इस खिलाड़ी का बनेगा रिप्लेसमेंट

IPL 2025: मुंबई इंडियंस के धाकड़ ऑलराउंडर विल जैक्स प्लेऑफ से पहले अपने देश इंग्लैंड लौट जाएंगे। ऐसे में अब विल जैक्स की जगह मुंबई इंडियंस में एक अनसोल्ड खिलाड़ी की एंट्री हो सकती है।

Mumbai Indians

Mumbai Indians

विज्ञापन

IPL 2025: आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी, लेकिन बाद में हार्दिक पांड्या ने शानदार कमबैक किया पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाई। वहीं भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच बीसीसीआई ने आईपीएल 2025 को स्थगित कर दिया था, लेकिन अभ फिर 17 मई से इस टूर्नामेंट की दोबारा शुरुआत हो रही है। दूसरी तरफ टूर्नामेंट स्थगित होने से विदेशी खिलाड़ी अपने-अपने देश लौट गए थे, हालांकि कुछ खिलाड़ी वापस भारत लौट आए हैं लेकिन इनमें से कुछ इंग्लैंड के प्लेयर्स प्लेऑफ से पहले ही अपने देश लौट जाएंगे। इनमें से एक मुंबई इंडियंस के विल जैक्स भी है।

विल जैक्स नहीं खेलेंगे पूरा आईपीएल 2025

आईपीएल 2025 का फाइनल 3 जून को खेला जाएगा। जबकि प्लेऑफ मैचों की शुरुआत 29 मई से होगी। दूसरी तरफ 29 मई से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे टीम में विल जैक्स को भी चुना गया है। ऐसे में विल जैक्स प्लेऑफ से पहले वापस इंग्लैंड लौट जाएंगे। जिसके बाद मुंबई इंडियंस में विल जैक्स को एक अनसोल्ड खिलाड़ी रिप्लेस कर सकता है।

विज्ञापन

ये अनसोल्ड खिलाड़ी करेगा विल जैक्स को रिप्लेस

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक विल जैक्स की जगह मुंबई इंडियंस में दूसरे इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो की एंट्री हो सकती है। जॉनी बेयरस्टो इस बार मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहे थे, किसी भी टीम ने इस खिलाड़ी पर भरोसा नहीं जताया था अब अगर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड बेयरस्टो को एनओसी दे देता है तो फिर ये खिलाड़ी मुंबई इंडियंस में शामिल हो सकता है।

विज्ञापन

पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस का हाल

मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल 2025 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 7 में जीत और 5 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। फिलहाल 14 अंक के साथ मुंबई इंडियंस पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर है। अभी मुंबई के 2 मैच बचे हैं, जिनमें से एक मैच दिल्ली कैपिटल्स तो दूसरा मैच पंजाब किंग्स के साथ होगा। इन दोनों मैचों को जीतकर मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना चाहेगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ