IPL 2025 GT vs SRH: आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर लगातार तीसरी जीत हासिल की। इस मैच में गुजरात की गेंदबाजी से लेकर बल्लेबाजी तक काफी कमाल की रही। गुजरात ने इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया, वहीं जीत के बाद बीसीसीआई ने गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए एक सजा भी सुनाई है।
BCCI ने क्यों सुनाई ईशांत शर्मा को सजा?
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईशांत शर्मा की गेंदबाजी कुछ खास नहीं रही। इस मैच में ईशांत सबसे महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 53 रन खर्च किए, जबकि उनको कोई विकेट भी नहीं मिला। वहीं इस मैच में ईशांत को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया, जिसके चलते बीसीसीआई ने तेज गेंदबाज को सजा भी सुनाई है। दरअसल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ईशांत ने किस बात का उल्लंघन किया है?
आईपीएल द्वारा जारी की गई रिलीज में बताया गया कि राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में ईशांत शर्मा को आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया। जिसके चलते ईशांत पर मैच फीस का 25 फीसदी जुर्माना लगा है। ईशांत ने भी इस अपराध को स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा तेज गेंदबाज के खाते में 1 डिमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। ईशांत शर्मा ने अनुच्छेद 2.2 के अंतर्गत लेवल 1 का अपराध स्वीकार कर लिया और मैच रेफरी की सजा स्वीकार कर ली।
ईशांत का खराब प्रदर्शन जारी
सीजन-18 में ईशांत शर्मा का प्रदर्शन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। हर मैच में उनकी जमकर पिटाई हो रही है। पहले मैच में ईशांत को खेलने का मौका नहीं मिला था। इसके बाद दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ ईशांत ने 2 ओवर में 17 रन खर्च किए थे। वहीं तीसरे मैच में आरसीबी के खिलाफ ईशांत ने 2 ओवर में 27 रन देकर 1 विकेट चटकाया था। अभी तक ईशांत ने 3 मैच खेले हैं और उनको महज 1 विकेट ही मिला है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: हैदराबाद में वॉशिंगटन सुंदर ने दिखाया ऑस्ट्रेलिया के गाबा वाला नजारा, झूम उठे सभी फैंस, VIDEO वायरल
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
5 mins ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे…' वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी
24 mins agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
42 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
1 hr agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines