Harbhajan Singh On Jofra Archer: भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर और इस समय कमेंटेटर की भूमिका में नजर आ रहे हरभजन सिंह विवादों में फंस गए हैं। हरभजन को इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर को लेकर एक टिप्पणी करना भारी पड़ गया है, जो उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को हुए मैच के दौरान की थी। यहां हरभजन ने आर्चर को ‘काली टैक्सी’ कहकर संबोधित किया था। उनके इस कमेंट के बाद सोशल मीडिया पर एक नई बहस छिड़ गई है।
कब की है यह घटना
दरअसल, मैच में हैदराबाद की पारी के 18वें ओवर के दौरान आर्चर गेंदबाजी कर रहे थे और इस समय क्रीज पर हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन थे। इस दौरान दोनों ही बल्लेबाज ताबड़तोड़ बैटिंग कर रहे थे। क्लासेन-किशन ने जैसे ही आर्चर की पिटाई शुरू की, वैसे ही हरभजन ने कमेंट्री करते हुए कहा, ‘लंदन में काली टैक्सी का मीटर तेज भागता है और यहां पर आर्चर साहब का मीटर भी तेज भागा है।’ उनके इसी बयान पर अब चर्चा तेज हो गई है। कुछ लोगों का तो यह भी मानना है कि उन्हें तुरंत कमेंट्री पैनल से बाहर कर देना चाहिए। हालांकि, अभी तक इस पूरे मामले पर हरभजन सिंह की तरफ से कोई बयान नहीं आया है।
यह भी पढ़ें: LSG vs DC: पहले ही मैच में बाहर होगा 14 करोड़ का खिलाड़ी! LSG के खिलाफ ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग XI
ऐसा रहा पूरे मैच का हाल
मैच की बात करें तो ईशान किशन के तूफानी शतक के दम पर हैदराबाद की टीम ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 286 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया। ईशान ने सिर्फ 46 गेंदों पर 106 रनों की तूफानी पारी खेली। उनके अलावा ट्रेविस हेड ने मात्र 31 गेंदों पर 67 रन जड़े।
287 रनों के स्कोर का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम निर्धारित ओवरों में 242 रन ही बना सकी और यह मैच 44 रन से हार गई। टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने सबसे ज्यादा 70 रनों की पारी खेली, जबकि संजू सैमसन के बल्ले से 66 रन निकले। उनकी इस पारी में सात चौके और चार छक्के शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: मैदान पर ऐसा क्या हुआ कि धोनी-जडेजा के लिए अचानक तालियां बजाने लगे मुंबई के दीपक चाहर, वायरल हो गया वीडियो
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
6 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
6 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
7 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
7 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines