LSG vs DC: पहले ही मैच में बाहर होगा 14 करोड़ का खिलाड़ी! LSG के खिलाफ ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग XI

LSG vs DC: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा। एक नजर डालते हैं इस मैच के लिए दिल्ली की संभावित प्लेइंग इलेवन पर।

Delhi Capitals Playing XI

Delhi Capitals Playing XI

LSG vs DC: आईपीएल 2025 के चौथे मुकाबले में सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स का सामना विशाखापत्तनम में एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) से होगा। इस मैच में दिल्ली की टीम नए कप्तान के साथ उतरने वाली है, जहां अक्षर पटेल गेंद और बल्ले से टीम को मजबूती प्रदान करेंगे। अक्षर भी इस सीजन में अपने आप को साबित करना चाहेंगे, जहां टीम लखनऊ के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार है। दिल्ली बेशक अब तक एक बार भी खिताब नहीं जीत सकी है, लेकिन इस बार टीम काफी मजबूत नजर आ रही है, जहां संभव है कि टीम का लंबा इंतजार इस बार खत्म हो जाए।

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स के पास जेक फ्रेजर-मैकगर्क और फाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों के साथ एक मजबूत टॉप ऑर्डर है। इस साल टीम में केएल राहुल की भी एंट्री हुई है, जो मिडिल ऑर्डर में खेलते नजर आने वाले हैं। राहुल के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी करना एक नई चुनौती होगा, क्योंकि उन्होंने आईपीएल में कई सालों तक पारी की शुरुआत ही की है।

विज्ञापन

हालांकि उनका पहले मैच में खेलना कंफर्म नहीं है। ऐसा इसलिए है क्योंकि वो जल्द ही पिता बनने वाले हैं। बताया जा रहा है कि अपने पहले बच्चे के जन्म की वजह से राहुल शुरुआती कुछ मैच मिस कर सकते हैं। बता दें कि राहुल को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में दिल्ली की टीम ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था।

विज्ञापन

मिडिल ऑर्डर में युवा खिलाड़ियों ने संभाली कमान

दिल्ली की टीम को हालांकि मिडिल ऑर्डर में कुछ अनिश्चितताओं का सामना करना पड़ रहा है। हैरी ब्रूक के ना होने पर टीम में खालीपन सा पैदा हो गया है, जिस पर टीम को काम करने की जरूरत है। हालांकि, उनके पास अभिषेक पोरेल और ट्रिस्टन स्टब्स जैसे कुछ होनहार खिलाड़ी हैं, साथ ही कप्तान अक्षर पटेल भी हैं, जिनसे मिडिल ऑर्डर को संभालने और मजबूती लाने की उम्मीद है।

विज्ञापन

दिल्ली का बॉलिंग अटैक

दिल्ली का बॉलिंग अटैक काफी मजबूत है, खासकर डेथ ओवरों में। मिचेल स्टार्क अपनी घातक स्पीड और यॉर्कर के साथ बॉलिंग अटैक की अगुवाई करेंगे, जिसमें उन्हें मुकेश कुमार, मोहित शर्मा और टी नटराजन जैसे भारतीय तेज गेंदबाजों का साथ मिलेगा। टीम में स्पिन की जिम्मेदारी कुलदीप यादव और अक्षर पटेल संभालेंगे।

लखनऊ के खिलाफ ऐसी हो सकती है दिल्ली की प्लेइंग इलेवन- जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस (उप-कप्तान), अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ