हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

GT vs MI: बदल जाएगी गुजरात टाइटंस की Playing 11? स्टार ऑलराउंडर की एंट्री लगभग तय

विज्ञापन
IPL 2025 Gujarat Titans

IPL 2025 GT vs MI: आईपीएल 2025 में आज गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत होने वाली है। ये मुकाबला शाम 7:30 बजे अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये दोनों टीमें अपनी-अपनी पहली जीत की तलाश में है। जहां पहले मैच में मुंबई इंडियंस को सीएसके के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं गुजरात को पंजाब किंग्स ने हराया था। अब गुजरात टाइंटस की प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

अरशद खान की होगी छुट्टी?

पंजाब किंग्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस ने अपना पहला मैच खेला था। इस मैच में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा था। मैच में गुजरात टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा ऑलराउंडर अरशद खान भी थे, लेकिन अरशद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। गेंदबाजी के दौरान उनको सिर्फ 1 ओवर डालने का ही मौका मिला था, इस एक ओवर में ही अरशद ने 24 रन खर्च कर डाले थे। ऐसे में अब मुंबई के साथ होने वाले मैच के लिए अरशद को प्लेइंग इलेवन से बाहर किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2025: दूसरे मैच से पहले फिर बदल गया मुंबई इंडियंस का कप्तान, कौन संभालेगा टीम की कमान?

विज्ञापन

वाशिंगटन सुंदर की होगी एंट्री?

स्टार ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर इस बार गुजरात टाइटंस टीम का हिस्सा है। मेगा ऑक्शन में गुजरात ने वाशिंगटन को 3.20 करोड़ रुपये में खरीदा था। पहले मैच में सुंदर को खेलना का मौका नहीं मिला था, लेकिन अब उम्मीद लगाई जा रही है कि मुंबई इंडियंस के साथ होने वाले दूसरे मैच के लिए सुंदर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है।

गुजरात टाइटंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर, साई सुदर्शन, शाहरुख खान, शेरफेन रदरफोर्ड, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, आर साई किशोर, कागिसो रबाडा, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- CSK vs RCB: सीएसके की हार के बाद भड़के हेड कोच फ्लेमिंग, प्रेंस कॉन्फ्रेंस में निकाला गुस्सा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola