IPL 2025 Starting Date: भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद की वजह से आईपीएल 2025 को 9 मई को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया था। ऐसा होने के बाद अब बीसीसीआई इसे फिर से शुरू करने पर काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि यह टूर्नामेंट 16 मई से फिर से शुरू होगा। टूर्नामेंट के स्थगित होने से पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आईपीएल 2025 का फाइनल तय किया गया था। लेकिन अब इसमें बदलाव होता दिख रहा है।
‘हिंदुस्तान टाइम्स’ की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि फाइनल कोलकाता से अहमदाबाद ट्रांसफर होने की संभावना है। इसके पीछे की वजह कोलकाता में उस समय खराब मौसम का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक कोलकाता में फाइनल के दौरान बादल छाए रहने और बारिश की भविष्यवाणी की गई है। यही वजह है कि बोर्ड किसी तरह का जोखिम उठाना नहीं चाहेगा।
यह भी पढ़ें: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रिकी पोंटिंग ने दिखाया जिगरा, युद्धविराम की खबर मिलते ही बदला फैसला
जल्द घोषित किया जाएगा फाइनल शेड्यूल
आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के मेंबर्स और बीसीसीआई अधिकारियों ने रविवार 11 मई को एक मीटिंग की और संभावना है कि फाइनल शेड्यूल जल्द ही घोषित किया जाएगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि टूर्नामेंट चार जगहों पर खेला जाएगा, जिसके बाद दिल्ली और धर्मशाला में कोई और मैच नहीं खेला जाएगा।
इन टीमों के बीच खेला जा सकता है पहला मैच
आईपीएल के फिर से शुरू होने के बाद पहला मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच होने की संभावना है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इस मैच का वेन्यू जरूर बदल सकता है। पहले इन दोनों टीमों के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाना था। लेकिन अब इस मैच की मेजबानी बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम को मिल सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीजन के बचे हुए मुकाबले बीसीसीआई चेन्नई, बेंगलुरु, मुंबई और हैदराबाद में कराने पर विचार कर रहा है।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 के नए शेड्यूल से बिगड़ जाएगा RCB का खेल! मुश्किल में फंस सकती है रजत पाटीदार की सेना
संबंधित खबरें
ICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
23 secs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
26 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
37 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines