Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

IPL 2025: फाइनल मैच में TRP ने रच दिया इतिहास, नहीं हुआ था कभी ऐसा

RCB vs PBKS: आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच फाइनल मैच खेला गया था। इस मैच की टीआरपी ने टी-20 क्रिकेट में इतिहास रच दिया है।

Author
Written By: News24 हिंदी Updated: Jun 19, 2025 16:20

RCB vs PBKS: आईपीएल 2025 का फाइनल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला गया था। आरसीबी ने 18 साल बाद इतिहास रचा और खिताब को अपने नाम कर लिया। फाइनल में रोमांचक मुकाबला खेला गया। आखिरी ओवर तक ये मुकाबला खेला गया था। इस मैच की टीआरपी ने इतिहास रच दिया। टी-20 के इतिहास में ये टीवी की अब तक की सबसे बड़ी टीआरपी वाला मैच बन गया।

इतने मिलियन लोगों ने देखा फाइनल

आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले को लोगों ने खासा प्यार दिया। ऐसा हम नहीं आकड़ें इस बात को दर्शा रहे हैं। टीवी पर फाइनल मुकाबले को 169 मिलियन लोगों ने देखा और ये मैच टीवी पर सबसे ज्यादा व्यूज बटोरने वाला मुकाबला बन गया।

---विज्ञापन---

ऐसा था मैच का हाल

फाइनल मैच में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190 रन बनाए थे। आरसीबी की ओर से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए थे। उन्होंने 35 गेंदों में 43 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा रजत पाटीदार ने 16 गेंदों में 26 रन बनाए थे। वहीं लियाम लिविंगस्टोन ने 15 गेंदों में 25 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 184 रन बना सकी। पंजाब की ओर से शशांक सिंह ने 30 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जोश इंग्लिस ने 23 गेंदों में 39 रन बनाए। अंत में आरसीबी ने ऐतिहासिक मुकाबले को 6 रनों से जीत लिया।

 

First published on: Jun 19, 2025 04:20 PM

संबंधित खबरें