IPL 2025: स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी आईपीएल 2025 में अपना पहला सीजन खेल रहे हैं। लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए उनका प्रदर्शन अभी तक कमाल का रहा है। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में दिग्वेश को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 30 लाख रुपये की कीमत पर खरीदा था, लेकिन अपने अलग ही सेलिब्रेशन के चक्कर में ये खिलाड़ी कई लाख रुपये खर्च कर चुका है। कुल मिलाकर दिग्वेश को इस सीजन लेने के देने पड़ गए हैं। इस सीजन गेंदबाजी करते हुए दिग्वेश ने 12 मैचों में 14 विकेट अपने नाम किए हैं।
नोटबुक सेलिब्रेशन पड़ गया भारी
दिग्वेश राठी इस सीजन कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। हर मैच में विकेट लेने के बाद ये खिलाड़ी नोटबुक सेलिब्रेशन करता है। शुरुआती मैचों के बाद इस खिलाड़ी को नोटबुक सेलिब्रेशन करने के लिए वार्निंग भी मिली थी और फाइन भी लगा था, लेकिन फिर भी दिग्वेश अपनी हरकतों से बाज नहीं आए। उनको फाइन लगवाना मंजूर था लेकिन नोटबुक सेलिब्रेशन को रोकना मंजूर नहीं था। बीती रात तो उनके सेलिब्रेशन को लेकर बवाल होता हुआ दिखाई दिया।
दरअसल दिग्वेश राठी ने सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद पहले कुछ इशारा किया और फिर अपना वही नेटबुक सेलिब्रेशन किया, जो अभिषेक को पंसद नहीं आया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच जमकर बहसबाजी हुई, अंपायर्स और बाकी खिलाड़ियों ने बीचबचाव कराया। अब एक बार फिर से दिग्वेश को ये हरकत भारी पड़ी, जिसके बाद बीसीसीआई ने इस खिलाड़ी पर 50 फीसदी फीस का जुर्माना और 1 मैच का बैन लगाया।
दिग्वेश पर लग चुका 3 बार फाइन
आईपीएल 2025 में दिग्वेश राठी पर पहला फाइन 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स के खिलाफ लगा था। इस मैच में उनपर 1.87 लाख रुपये का जुर्माना लगा था। इसके बाद मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में 4 अप्रैल को दिग्वेश पर सीजन-18 का दूसरा फाइनल लगा। इस मैच में उनपर 3.75 लाख का जुर्माना लगा था। वहीं अब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ दिग्वेश पर तीसरा फाइनल 3.75 लाख रुपये का लगा है। यानी कुल मिलाकर फाइन के रूप में ये खिलाड़ी आईपीएल 2025 में अभी तक 9.37 लाख रुपये खर्च कर दिए हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: कोलकाता-मुंबई नहीं, इस स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल! पंजाब टीम की भी हुई बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
PM मोदी ने इशारों ही इशारों में की वैभव सूर्यवंशी की तारीफ
5 hrs ago'रील के चक्कर में ठुक जाओगे...' वैभव सूर्यवंशी ने पैपराजी को दी चेतावनी
5 hrs agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
6 hrs agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
6 hrs agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
7 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
7 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
8 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines