IPL 2025: कोलकाता-मुंबई नहीं, इस स्टेडियम में खेला जाएगा फाइनल! पंजाब टीम की भी हुई बल्ले-बल्ले

IPL 2025: फाइनल मुकाबला भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम से छिन गया है. इसकी जगह अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली 2 टीमों का बड़ा फायदा होने वाला है. जिसमें पंजाब किंग्स टीम का नाम भी शामिल है.

IPL 2025

IPL 2025

IPL 2025: बीसीसीआई ने जब आईपीएल 2025 के शेड्यूल का ऐलान किया था, उस समय उन्होंने प्लेऑफ के सभी 4 मैचों के वेन्यू की घोषणा नहीं की थी। अब इसको लेकर रिपोर्ट्स सामने आ रही है. फाइनल मुकाबला भी कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम से छिन गया है. इसकी जगह अब प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने वाली 2 टीमों का बड़ा फायदा होने वाला है. जिसमें पंजाब किंग्स टीम का नाम भी शामिल है.

विज्ञापन

इस स्टेडियम में खेला जा सकता है फाइनल! 

क्रिकबज की नई रिपोर्ट्स के अनुसार आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा सकता है. वहीं इसके अलावा प्लेऑफ के 2 मुकाबले भी मुल्लांपुर को मिल सकते हैं. नई रिपोर्ट्स के अनुसार 1 जून को आयोजित होने वाला क्वालीफायर 2 भी अहमदाबाद में होस्ट हो सकता है. दरअसल आईपीएल चैंपियन टीम के होम वेन्यू पर ही फाइनल मुकाबला होस्ट किया जाता है. ऐसे में इस बार का फाइनल कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होना था. हालांकि खराब मौसम के कारण अब बीसीसीआई को वेन्यू बदलने पर मजबूर होना पड़ा है. 3 जून को कोलकाता में बारिश हो सकती है.

विज्ञापन

पंजाब किंग्स टीम की हो सकती है बल्ले-बल्ले

प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई हो चुके पंजाब किंग्स की टीम को प्लेऑफ का मुकाबला अपने होम ग्राउंड में खेलने को मिलने वाला है. वहीं ये फायदा गुजरात टाइटंस की टीम को भी होगा. दोनों ही फ्रेंचाइजी लगातार अच्छा प्रदर्शन करके पॉइंट्स टेबल में टॉप 3 में नजर आ रही है. प्लेऑफ के मैचों के वेन्यू का हालांकि अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है. फिलहाल टूर्नामेंट में सभी रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. जिससे पॉइंट्स टेबल में लगातार बदलाव हो रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ