IPL 2025 DC vs MI: आईपीएल 2025 में बीते दिन डबल हेडर का दूसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। इस मैच में मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से हराकर सीजन-18 की दूसरी जीत हासिल की। हालांकि मैच के दौरान एक समय लग रहा था कि दिल्ली आसानी से जीत जाएगी, लेकिन 19वें ओवर में मुंबई की अनोखी हैट्रिक ने दिल्ली के हाथ से जीत को लिए छीन लिया। ये कारनामा पहली बार आईपीएल इतिहास में देखने को मिला।
19वें ओवर में पलट गया मैच
मुंबई इंडियंस की तरफ से पारी का 19वां ओवर जसप्रीत बुमराह करने आए थे। इस मैच में पूरा मैच ही पलट गया था। इस ओवर से पहले दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 183 रन पर 7 विकेट था। 19वें ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं आया था। इसके बाद दूसरी और तीसरी गेंद पर आशुतोष शर्मा ने चौके लगाए। फिर चौथी गेंद पर दूसरा रन लेने के चक्कर में आशुतोष रन आउट हो गए। इसके बाद पांचवीं गेंद पर कुलदीप यादव रन आउट हुए और ओवर की आखिरी गेंद पर मोहित शर्मा रन आउट हुए। यानी इस मैच में रन आउट की हैट्रिक देखने को मिली। आईपीएल इतिहास में ये पहली बार हुआ है जब रन आउट की हेट्रिक हुई हो।
मुंबई इंडियंस को मिली दूसरी जीत
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 2025 रन बनाए थे। मुंबई इंडियंस की तरफ से तिलक वर्मा ने 59, रेयान रिकल्टन ने 41, सूर्यकुमार यादव ने 40 और नमन धीर ने नाबाद 38 रन की पारी खेली थी। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए कुलदीप यादव और विपराज ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।
इसके बाद 206 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19 ओवर में 193 रनों पर ढेर हो गई थी। जिसके चलते मुबंई ने इस मैच को जीत लिया। 6 मैचों में मुंबई की ये 2 हार जीत है। वहीं 5 मैचों के बाद दिल्ली की ये पहली हार है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: विराट की सुरक्षा में भारी चूक, मैदान में घुसा फैन, भागते दिखे कोहली
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस 2026 के लिए हुआ टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तान
15 mins agoIND vs WI: फ्री में कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20I मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स
22 mins agoIND vs WI: स्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत और वेस्टइंडीज दोनों टीमों पर लगा भारी जुर्माना
33 mins agoIND vs WI: भारत-वेस्टइंडीज के बीच पहला T20 मैच कब और कहां होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलों का पूरा शेड्यूल
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, चोट से जूझ रहे प्रसिद्ध कृष्णा को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoIND vs WI: भारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने बदला स्क्वाड, आमिर जंगू की अचानक हुई टीम में एंट्री
3 hrs agoIND vs WI T20: वनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoसूर्या समेत इन 5 खिलाड़ियों के पास सुनहरा मौका, रणजी ट्रॉफी के जरिए खटखटा सकते हैं टीम इंडिया का दरवाजा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है स्क्वाड का ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: पहला T20I जीतकर इतिहास रच सकते हैं कप्तान श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines