SRH vs MI: रोहित शर्मा ने फ्लाइंग किस देकर मयंक अग्रवाल का उड़ाया मजाक, फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन

IPL 2024 Rohit Sharma Teases Mayank Agarwal: मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच से पहले हैदराबाद में रोहित शर्मा मस्ती करते दिखे। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपने साथ पहले ओपनिंग करने वाले मयंक अग्रवाल का फ्लाइंग किस देकर मजाक उड़ाया। यह वाकया केकेआर और सनराइजर्स के मुकाबले में हुए एक किस्से से जुड़ा हुआ था।

IPL 2024 SRH vs MI Rohit Sharma Flying Kiss Mayank Agarwal Fans Remembers Harshit Rana

Rohit Sharma Flying Kiss Mayank Agarwal Fans Remembers Harshit Rana

IPL 2024 SRH vs MI: आईपीएल 2024 का 8वां मुकाबला बुधवार को हैदराबाद में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। इस मैच में दोनों टीमों को ही सीजन में अपनी पहली जीत की तलाश होगी। हैदराबाद पहले मैच में अंतिम क्षणों में चार रन से केकेआर के खिलाफ हार गई थी। वहीं मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने हराया था। मगर इस मैच से पहले एक शानदार और मजाकिया तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है। यह तस्वीर है मुंबई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की जो अपने साथी भारतीय खिलाड़ी और हैदराबाद के बल्लेबाज मयंक अग्रवाल का मजाक उड़ा रहे हैं।

विज्ञापन

क्या था फ्लाइंग किस देने के पीछे का पूरा माजरा?

दरअसल पिछले मैच में केकेआर के खिलाफ मयंक अग्रवाल को हर्षित राणा ने आउट किया था। उन्हें आउट करने के बाद राणा का रिएक्शन वायरल हुआ था जिसमें वह मयंक को आउट होने के बाद फ्लाइंग किस दे रहे थे। इसकी हर ओर काफी चर्चा हुई थी। मैच के बाद हर्षित राणा पर जुर्माना भी उनके व्यवहार के लिए लगा।

विज्ञापन

मगर मुंबई और हैदराबाद के मैच से पूर्व फ्लाइंग किस तब और चर्चा में आई जब प्रैक्टिस सेशन के बीच रोहित और मयंक की मुलाकात हुई। इस दौरान रोहित ने अपने टेस्ट के पूर्व साथी ओपनर के साथ हंसी मजाक किया और फ्लाइंग किस देकर उनके मजे लिए।

विज्ञापन

फैंस के मजेदार रिएक्शन वायरल

रोहित शर्मा की फ्लाइंग किस देने वाली इस तस्वीर पर एक से बढ़कर एक सोशल मीडिया रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। कई लोग रोहित के मजाकिया कैरेक्टर की तारीफ कर रहे हैं। तो कुछ का यह भी कहना है कि केकेआर और सनराइजर्स के अगले मैच में मयंक का सामना जब हर्षित राणा से होगा तब क्या होता है?

विज्ञापन

साथ ही रोहित को हटाकर मुंबई इंडियंस के कप्तान बनाए गए हार्दिक पांड्या यहां भी फैंस के गुस्से से नहीं बचे। कई लोगों ने इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में भी हार्दिक को काफी बुरा-भला सुनाया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ