SRH vs MI Dream 11 Prediction: इन खिलाड़ियों पर खेलें दांव, इस खिलाड़ी को कप्तान चुनने से होगा तगड़ा फायदा

SRH vs MI Dream 11 Prediction: सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल 2024 का आठवां मुकाबला हैदराबाद में खेला जाएगा। इस मैच में आप अपनी ड्रीम इलेवन टीम में इन खिलाड़ियों को शामिल करके तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

ipl 2024 SRH vs MI Dream 11 Prediction rohit sharma heinrich klaasen

ipl 2024 SRH vs MI Dream 11 Prediction rohit sharma heinrich klaasen

SRH vs MI Dream 11 Prediction: आईपीएल 2024 में 8वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीम अपनी पहली जीत की तलाश में है। जहां सनराइजर्स को अपने पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने हराया था तो वहीं मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में गुजरात टाइटंस से मात मिली थी। अब ये दोनों ही टीमें इस मैच को जीतना चाहेगी। इस मैच को लेकर अगर आप भी ड्रीम इलेवन पर अपनी बेस्ट टीम बनाकर पैसा कमाना चाहते हैं तो इन खिलाड़ियों पर दांव खेलकर आप तगड़ा मुनाफा कमा सकते हैं।

विज्ञापन

बल्लेबाज

हैदराबाद और मुंबई के बीच ये मुकाबला हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान की पिच काफी फ्लेट है तो यहां ज्यादातर बल्लेबाजों को काफी मदद मिलती है। ऐसे में आप मुंबई इंडियंस की तरफ से रोहित शर्मा, नमन धीर, टिम डेविड और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल को ले सकते हैं। मुंबई इंडियंस की तरफ से पिछले मैच में रोहित शर्मा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 45 रन बनाए थे। इसके अलावा हैदराबाद की तरफ से अभिषेक शर्मा और मयंक अग्रवाल ने भी कमाल की बल्लेबाजी की थी।

विज्ञापन

गेंदबाज

गेंदबाज के रूप में आप इस मैच के लिए अपनी ड्रीम इलेवन टीम में मुंबई इंडियंस की तरफ से जसप्रीत बुमराह और गेराल्ड कोएत्जे को ले सकते हैं। इसके अलावा सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से पैट कमिंस और टी नटराजन को ले सकते हैं। इन सभी गेंदबाजों ने पिछले मैच में कमाल की गेंदबाजी की थी। जसप्रीत बुमराह ने 3, गेराल्ड ने 2, टी नटराजन ने 3 और पैट कमिंस ने एक विकेट हासिल किया था।

विज्ञापन

कप्तान-उपकप्तान, विकेटकीपर और ऑलराउंडर्स

विकेटकीपर के रूप में आप सनराइजर्स हैदराबाद के हेनरिक क्लासेन को ले सकते हैं। क्लासेन ने पिछले मैच में तूफानी बल्लेबाजी के साथ-साथ शानदार विकेटकीपिंग भी की थी। इसके अलावा ऑलराउंडर के रूप में हार्दिक पांड्या को ले सकते हैं। वहीं अपना कप्तान आप रोहित शर्मा और उपकप्तान हेनरिक क्लासेन को बना सकते हैं।

Dream 11 टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर/उपकप्तान), नमन धीर, टिम डेविड, अभिषेक शर्मा, मयंक अग्रवाल, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्जे, पैट कमिंस, टी. नटराजन।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ