IPL 2024: प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के बाद भी बढ़ी संजू की टेंशन, दूसरे हाफ में RR का निराशाजनक प्रदर्शन

IPL 2024 RR vs PBKS: राजस्थान रॉयल्स की टीम को पंजाब किंग्स के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। ये राजस्थान की लगातार चौथी हार है। अहम मुकाबलों से पहले राजस्थान के इस खराब प्रदर्शन ने कप्तान संजू सैमसन की टेंशन को भी बढ़ा दिया है।

ipl 2024 sanju samson statement rajasthan royals 4 match losing RR vs PBKS

ipl 2024 sanju samson statement rajasthan royals 4 match losing RR vs PBKS

विज्ञापन

IPL 2024 RR vs PBKS: आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत काफी शानदार रही थी। राजस्थान को हराना विपक्षी टीमों के लिए इतना आसान नहीं माना जा रहा था। आईपीएल 2024 का पहला हाफ राजस्थान के लिए कमाल का रहा लेकिन दूसरे हाफ में आते ही टीम के प्रदर्शन ने कप्तान संजू सैमसन की टेंशन को बढ़ा दिया है। राजस्थान को अपने 13वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा। भले ही राजस्थान प्लेऑफ के लिए क्वालीफाइ कर गई हो लेकिन लगातार मिल रही हार ने अब अहम मुकाबलों से पहले टीम की मुश्किलों को बढ़ा दिया है।

लगातार मिली चौथी हार

आईपीएल 2024 के 65वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला पंजाब किंग्स से हुआ। इस मैच को पंजाब ने 5 विकेट से जीत लिया था। पिछले चार मैचों में राजस्थान की ये लगातार चौथी हार है। जिससे अब टीम के खराब प्रदर्शन ने कप्तान संजू सैमसन को भी सोचने पर मजबूर कर दिया है।

विज्ञापन

मैच के बाद संजू सैमसन ने कहा कि हमें स्वीकार करना होगा कि टीम विफलताओं से गुजर रही है। एक टीम के रूप में कहां कमी आ रही है ये पता लगाने की जरूरत है। हम टूर्नामेंट के अंत में है हमें यहां से मैच जीतने होंगे। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी है जो टीम को जीत दिला सकते हैं ये समय भी वैसा ही है। अब हमें आगे बढ़ने के लिए व्यक्तिगत खिलाड़ियों की जरूरत होगी।

विज्ञापन

आईपीएल 2024 में राजस्थान का प्रदर्शन

आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स की टीम 13 मैच खेल चुकी है। जिसमें से संजू सैमसन की टीम ने 8 में जीत और 5 में हार का सामना किया है। पहले हाफ में राजस्थान महज एक मैच ही हारी थी लेकिन दूसरे हाफ में टीम लगातार 4 मैच हार चुकी है। हालांकि राजस्थान प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है। लेकिन प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर बने रहना राजस्थान के लिए उतना आसान नहीं है। राजस्थान के पास अब आखिरी लीग मैच बचा है जो कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ होगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ