Rohit Sharma Angry on Hardik Pandya: आईपीएल 2024 के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। मुंबई की टीम 169 के आसान लक्ष्य को भी हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला गंवा दिया। मुंबई की हार के बाद करोड़ों फैंस हार्दिक को ट्रोल कर रहे हैं। इसके लिए हार्दिक को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। मैच के बीच के कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या रोहित शर्मा की बात इग्नोर कर रहे हैं। इसके कारण मैच के बाद रोहित ने हार्दिक की जमकर क्लास लगा दी है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: MI की मुट्ठी में थी जीत! हार्दिक की इस एक गलती ने जीता हुआ मैच हराया
रोहित ने हार्दिक को फटकारा
मुंबई इंडियंस के मैच हारने के बाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि रोहित शर्मा गुजरात टाइटंस के खिलाड़ी से बात कर रहे होते हैं, तभी हार्दिक पांड्या पीछे से जाते हैं और रोहित को गले लगा लेते हैं। फिर रोहित ने पांड्या की जमकर क्लास लगा दी। रोहित शर्मा पांड्या से क्या बोल रहे हैं, यह आवाज तो नहीं आई। लेकिन रोहित जिस तरह हार्दिक को फटकार लगा रहे थे, इससे साफ है कि पांड्या को उनकी गलतियों पर डांट पड़ रही है। मैच के बीच कई बार ऐसा देखने को मिला कि रोहित शर्मा पांड्या को कुछ समझाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पांड्या ने किसी की एक नहीं सुनी।
https://twitter.com/Unlucky_Hu/status/1772085835992576152
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: RR की जीत से CSK को लगा झटका, गुजरात की जीत ने बदल दी पॉइंट्स टेबल की तस्वीर
पांड्या ने रोहित की एक नहीं सुनी
एक वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि जब पांड्या गेंदबाजी करा रहे थे, तब जसप्रीत बुमराह और रोहित शर्मा पांड्या को समझाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कप्तान ने किसी की नहीं सुनी और दोनों दिग्गजों को इग्नोर कर आगे बढ़ गए। इसके अलावा भी कप्तानी में हार्दिक ने कई गलतियां की। उन्होंने खुद से पहले बल्लेबाजी के लिए टिम डेविड को भेज दिया, यह भी एक गलती थी। वह राशिद खान को खेलने से बच रहे थे। अगर पांड्या चाहते तो रोहित शर्मा से कप्तानी की सलाह ले सकते थे, लेकिन वह रोहित की एक नहीं सुन रहे थे। इसी को लेकर सोशल मीडिया फैंस बातचीत कर रहे हैं कि रोहित ने पांड्या की क्लास लगा दी।
ये भी पढ़ें:- GT vs MI: हार्दिक को आया कप्तानी का घमंड! बीच मैच रोहित शर्मा को किया इशारा; फैंस नाखुश
संबंधित खबरें
IPL ट्रेड विंडो में अशुतोष शर्मा की मांग, गुजरात और लखनऊ ने दिखाई दिलचस्पी
1 hr agoIND vs NZ: रोहित शर्मा के पास इतिहास रचने का मौका
2 hrs agoपाकिस्तान की फील्डिंग का फिर उड़ा मजाक, 3 खिलाड़ियों के बीच गिरी गेंद
3 hrs agoकेएल राहुल ने जीता दिल, इनाम में मिला स्मार्टफोन महिला को किया गिफ्ट
4 hrs agoपाकिस्तान ने भारत को हराया, 3 विकेट से जीता मुकाबला
4 hrs agoदीपक चाहर संभालेंगे राजस्थान की कमान, राहुल चाहर को भी टीम में मिली जगह
5 hrs agoRoman Reigns ने पहली बार WWE में अपने नाम की चमचमाती चैंपियनशिप
6 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ नहीं चला जूनियर सहवाग-द्रविड़ का बल्ला
6 hrs ago‘शमी को नहीं मिला उनका हक’, पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा
6 hrs agoइंडिया A के 5 खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड में मचाया गदर
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines