GT vs MI: हार्दिक को आया कप्तानी का घमंड! बीच मैच रोहित शर्मा को किया इशारा; फैंस नाखुश

GT vs MI Rohit Sharma: पहले मैच में हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की फील्डिंग चेंज करके सोशल मीडिया पर एक नई बहस छेड़ दी है। जिसके बाद यूजर्स सोशल मीडिया पर हार्दिक को काफी ट्रोल कर रहे हैं।

ipl 2024 gujarat titans vs mumbai indians hardik pandya on rohit sharma

ipl 2024 gujarat titans vs mumbai indians hardik pandya on rohit sharma

GT vs MI Rohit Sharma: आईपीएल 2024 में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मैच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस की कप्तानी अब हार्दिक पांड्या के हाथों में है, जिसके बाद मैदान पर हार्दिक को काफी फील्ड चेंज करते हुए भी देखा गया। वहीं हार्दिक पांड्या ने बीच मैच में रोहित शर्मा को ऐसा इशारा किया जिसके बाद फैंस अब आग बबुला हो गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस हार्दिक पांड्या की जमकर क्लास भी लगा रहे हैं।

विज्ञापन

हार्दिक ने रोहित को किया 30 गज दायरे से बाहर

दरअसल जब मैच में गुजरात टाइटंस की टीम बल्लेबाजी और मुंबई इंडियंस की टीम फील्डिंग कर रही थी। तब पारी के आखिरी ओवर में हार्दिक पांड्या को फील्डिंग चेंज करते हुए देखा गया। इस दौरान हार्दिक ने मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की फील्ड में चेंज किया और उनको 30 गज के दायरे से बाहर फील्डिंग के लिए भेजा।

विज्ञापन

अक्सर हमने देखा है कि रोहित शर्मा 30 गज के दायरे में भी फील्डिंग करते हैं लेकिन इस मैच में जैसे हार्दिक ने उनको बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग के लिए भेजा वो फैंस को रास नहीं आया। अब सोशल मीडिया पर एक बार फिर से यूजर्स ने हार्दिक को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन

गुजरात ने बनाए 168 रन

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 168 रन बनाए। गुजरात की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए साई सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कप्तान शुभमन गिल 31 और राहुल तेवतिया ने 22 रनों की पारी खेली। वहीं मुंबई इंडियंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। इसके अलावा गेराल्ड कोएत्जे ने 2 विकेट अपने नाम दर्ज किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ