RCB vs MI: 'जब मैं गुजरात का कप्तान था...' हार्दिक पांड्या को मैच के बाद GT की आई याद

Hardik Pandya Remembered Gujarat Titans: मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मिली जीत के बाद गुजरात टाइटंस की याद आई है। उन्होंने जीत के बाद अपनी पुरानी टीम को याद किया। चलिए जानते हैं पूरा मामला।

IPL 2024 RCB vs MI Hardik Pandya said difficult to field against suryakumar yadav

हार्दिक पांड्या।

विज्ञापन

Hardik Pandya Remembered Gujarat Titans: आईपीएल 2024 में प्लेऑफ खेलने के लिए सभी टीमों में होड़ मची हुई है। टूर्नामेंट का आगाज भले ही मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा था, लेकिन आखिरी दो मुकाबले में मुंबई पलटन ने जिस कदर वापसी की है, इससे बाकी टीमों की टेंशन बढ़ गई है। जब मुंबई को शुरुआती 3 मुकाबलों में हार मिली तो, सभी को लगा कि अब एमआई का कुछ नहीं हो सकता है। लेकिन मुंबई ने लगातार 2 मुकाबलों जीत दर्ज कर सभी को हैरान कर दिया है। आईपीएल 2024 के 25वें मुकाबले में मुंबई ने आरसीबी को भी परास्त कर दिया है। मुंबई की इस जीत के बाद कप्तान को पुरानी टीम की याद आई है। उन्होंने मैच के बाद इसका जिक्र भी किया है।

विज्ञापन

पांड्या को क्यों याद आई पुरानी टीम

हार्दिक पांड्या जब मैच जीतने के बाद सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में बात कर रहे थे, इस दौरान उनसे एक ऐसा सवाल पूछा गया, जिससे पांड्या को अपनी पुरानी टीम में कप्तानी करने की याद आ गई। हार्दिक पांड्या आरसीबी के खिलाफ इस शानदार जीत के लिए अपनी टीम को श्रेय दे रहे थे। इस दौरान पहले तो उन्होंने रोहित शर्मा और ईशान किशन की खूब तारीफ की। इसके बाद उन्होंने सूर्यकुमार यादव को लेकर कहा कि अब उनकी वास्तव में वापसी हो गई है। सूर्या के टीम में होने से काफी मजबूती मिलती है। वह जिस प्रकार के शॉट खेलते हैं, उसका कोई तोड़ नहीं होता है। इसी बीच हार्दिक ने कहा कि जब मैं गुजरात टाइटंस का कप्तान था, तो सूर्या के खिलाफ फील्डिंग लगाना मेरे लिए काफी मुश्किल होता था। वह ऐसे-ऐसे शॉट खेलते हैं, जो कोई सोच भी नहीं सकता है।

विज्ञापन

सूर्यकुमार की तूफानी बल्लेबाजी

हार्दिक पांड्या ने कहा कि टीम को जब भी जरूरत होती है, सूर्या अपने बल्ले से उस जरूरत को पूरा करते हैं। बता दें कि सूर्या ने बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 19 गेंदों में 52 रनों की तूफानी पारी खेली है। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 4 छक्के निकले थे। उन्होंने 273 की स्ट्राइक रेट से अर्धशतक जड़कर आरसीबी को कभी भी मैच में वापसी करने का मौका ही नहीं दिया और मैच को एकतरफा जीत लिया। सूर्यकुमार चोटिल होने के कारण शुरुआती 3 मुकाबले नहीं खेल पाए थे। उन्होंने चौथे मुकाबले में वापसी की, लेकिन इस मैच में उनका खाता नहीं खुल सका था। लेकिन जब आरसीबी के लिए वह खेलने आए, तो आते ही अपना मंसूबा साफ कर दिया था। सूर्या के आने से मुंबई की बल्लेबाजी क्रम काफी मजबूत हो गई है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ