Hardik Hardik...विराट कोहली की एक गुजारिश और बदल गया वानखेड़े का माहौल

Virat Kohli Wankhede Stadium Hardik Pandya: विराट कोहली की गुजारिश पर वानखेड़े में बैठे फैंस ने हार्दिक पांड्या को चिढ़ाना बंद कर दिया। ये नजारा तब देखने को मिला, जब हार्दिक बल्लेबाजी करने उतरे थे।

Hardik Pandya Virat Kohli

Hardik Pandya Virat Kohli

Virat Kohli Wankhede Stadium Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या जबसे मुंबई इंडियंस के कप्तान बने हैं, उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों वानखेड़े और नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फैंस ने उन्हें रोहित…रोहित के नारे लगाकर खूब चिढ़ाया। कुछ ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला, जब हार्दिक पांड्या गुरुवार को आरसीबी के खिलाफ बल्लेबाजी करने उतरे। यहां फैंस ने उन्हें चिढ़ाने की कोशिश की, लेकिन विराट कोहली की एक गुजारिश से फैंस पलट गए।

विज्ञापन

हार्दिक, हार्दिक की सुनाई देने लगी गूंज

विराट कोहली का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह फैंस से ऐसा न करने की गुजारिश करते नजर आ रहे हैं। कोहली ने उन्हें हार्दिक पांड्या को न चिढ़ाने की गुजारिश की। ऐसा तब हुआ जब पांड्या रोहित शर्मा के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरे। किंग कोहली की इस रिक्वेस्ट का असर ये हुआ कि फैंस तुरंत पलट गए और स्टेडियम में हार्दिक…हार्दिक…की गूंज सुनाई देने लगी।

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने भी की थी गुजारिश

इसके बाद कमेंटेटर्स ने भी इस बात की चर्चा की। वे विराट कोहली के इस दिल जीतने वाले काम की तारीफ भी करते नजर आए। वहीं फैंस ने भी कोहली की तारीफ की है। उनका कहना है कि खेलभावना बनाए रखने के लिए किंग कोहली ने बड़ा काम किया है। आपको बता दें कि इससे पहले खुद पूर्व कप्तान रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में फैंस को चुप कराते नजर आए थे। उन्होंने फैंस से हूटिंग बंद करने के लिए कहा था। बहरहाल, जब पांड्या को अपने नाम की गूंज सुनाई देने लगी तो वे भी उत्साह से लबरेज हो गए।

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

विज्ञापन

आकाश अंबानी के साथ रोहित!

इसके बाद उन्होंने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की। पांड्या ने 6 गेंदों में 3 छक्के ठोक नाबाद 21 रन जड़े और 27 गेंद रहते मैच फिनिश किया।  मुंबई इंडियंस ने ये मैच 7 विकेट से जीता। इस बीच रोहित का एक वीडियो भी चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें वह आकाश अंबानी के साथ नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक बार फिर अटकलों का बाजार गर्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ