हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

KKR vs MI: मैच से पहले रोहित शर्मा और अभिषेक नायर का वीडियो वायरल, केकेआर ने कर दिया डिलीट

IPL 2024 KKR vs MI: कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मुकाबले से पहले रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में केकेआर को ये वीडियो डिलीट करना पड़ा।

विज्ञापन
ipl 2024 kkr vs mi rohit sharma Abhishek Nayar viral video social media Image Credit: Social Media

IPL 2024 KKR vs MI: आईपीएल 2024 में आज 60वां मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा। ये मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले सोशल मीडिया पर मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और केकेआर के सहायक कोच अभिषेक नायर का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में इन दोनों को काफी देर तक बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।

क्या रोहित का ये मुंबई के लिए है आखिरी सीजन?

वीडियो में फैंस सुनना चाहते थे कि आखिर इन दोनों के बीच क्या बातचीत हो रही है। चूंकि बैकग्राउंड में काफी शोर हो रहा था तो ज्यादा साफ आवाज नहीं आई। लेकिन कुछ-कुछ जगह आवाज साफ सुनाई दी। इस दौरान रोहित और अभिषेक को चीजें बदलने की बातें करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो के आखिर में रोहित को कहते हुए सुना जा सकता है कि मेरा क्या भाई मेरा तो ये आखिरी है। हालांकि हम इस बात की पुष्टि नहीं करते हैं ऐसा सिर्फ दावा किया जा रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस अब तरह-तरह के अंदाजे लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: प्लेऑफ में एक भी नहीं, एलिमिनेट हो चुकी 2 टीमें; 8 टीमों के बीच छिड़ी जंग

विज्ञापन

कुछ फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि क्या रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के लिए अपना ये आखिरी सीजन खेल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक रोहित और अभिषेक नायर के इस वीडियो को केकेआर ने अपने एक्स अकाउंट पर भी शेयर किया था लेकिन कुछ देर बाद ही केकेआर ने इस वीडियो को अपने अकाउंट से हटा दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर अभी भी ये वीडियो वायरल हो रहा है।

इस वीडियो को एक्स पर @Iconic_Hitman नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसमें इस अकाउंट के द्वारा लिखा गया है कि रोहित और अभिषेक नायर की बातचीत का साफ ऑडियो, उन्होंने ये नहीं कहा कि ये उनका आखिरी आईपीएल है।

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर खूब चला रोहित-हार्दिक का विवाद

मुंबई इंडियंस की कप्तानी इस बार हार्दिक पांड्या के हाथों में है। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर आए दिन रोहित और हार्दिक के विवाद की खबरे सामने आती रहती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई के कई खिलाड़ी हार्दिक की कप्तानी से खुश नहीं है। इस सीजन हार्दिक की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन भी बेहद खराब रहा है और टीम प्लेऑफ की रेस से भी बाहर हो चुकी है।

ये भी पढ़ें:- IPL 2024: जीत के बाद शुभमन गिल पर लगा जुर्माना, BCCI ने पूरी टीम को दी सजा

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola