IPL 2024: '...कोई किसी का नहीं, मगर हम तैयार,' हार्दिक पांड्या ने शेयर किया रोहित का वीडियो, लिखी ये बात

IPL 2024 Hardik Pandya Rohit Sharma Video: आईपीएल 2024 के लिए हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस की बागडोर संभाल ली है। लेकिन फैंस के जहन से अभी कप्तानी विवाद निकला नहीं है। यही कारण है कि हर एक वीडियो या प्रोमो पर सभी का एक ही नजरिया दिखने लगता है। यही हुआ है एक नए प्रोमो को लेकर।

IPL 2024 Hardik Pandya Rohit Sharma Video Promo Mumbai Indians Battle Captaincy Controversy

IPL 2024 Hardik Pandya, Rohit Sharma Mumbai Indians Captaincy Controversy

IPL 2024 Hardik Pandya Rohit Sharma Video: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा आगामी आईपीएल 2024 में कप्तानी बल्कि बतौर खिलाड़ी खेलने वाले हैं। रोहित शर्मा से हाल ही में कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बनाया था। उसके बाद खासा बवाल हुआ। कई लोगों ने इस फैसले पर नाराजगी जताई। दिग्गज भी इससे खुश नहीं दिखे। मगर अब टूर्नामेंट नजदीक है और उससे पहले अलग-अलग प्रोमो और वीडियो सामने आ रहे हैं। उसी कड़ी में शुक्रवार को एक नया प्रोमो आया जिसमें सभी टीमों के बड़े खिलाड़ी या कप्तान दूसरी टीम वालों को चिढ़ा रहे हैं। इसी वीडियो को हार्दिक ने एक्स पर शेयर किया।

विज्ञापन

इस वीडियो में रोहित शर्मा भी हैं लेकिन यहां भी रोहित और हार्दिक साथ नहीं नजर आए। मगर रोहित का वीडियो हार्दिक ने अपनी प्रोफाइल पर जरूर शेयर किया। इस वीडियो में रोहित का दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत से फेस ऑफ हो रहा है। वहीं हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या भी इस वीडियो में बातचीत करते दिख रहे हैं। इस वीडियो में साफतौर पर थीम यह है कि इस टूर्नामेंट में कोई टीम या कोई खिलाड़ी या कोई भी भाई नहीं बल्कि सब एक दूसरे के प्रतिस्पर्धी हैं। इसी वीडियो को हार्दिक ने खास कैप्शन के साथ शेयर किया।

विज्ञापन

https://twitter.com/hardikpandya7/status/1768525968334065905

‘…कोई किसी का नहीं’

हार्दिक पांड्या ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि, ‘भाई ने तो बता दिया कि इस टूर्नामेंट में कोई किसी का नहीं, मगर हम भी हैं तैयार’। इस कैप्शन का साफ अर्थ था जो वीडियो में उनकी और उनके भाई क्रुणाल पांड्या के बीच बातचीत हुई। इस वीडियो में क्रुणाल कहते हैं कि इस टूर्नामेंट में कोई किसी का भाई नहीं है। फिर जवाब में हा4दिक ने लिखा कि मगर हम भी हैं तैयार।

विज्ञापन

इसी वीडियो में रोहित शर्मा और ऋषभ पंत के बीच बैंटर दिखता है जिसमें रोहित को पंत बस में नहीं चढ़ने देते हैं। साथ ही अय्यर को ईशान किशन और हार्दिक पांड्या ढक्कन कहते दिखते हैं। वहीं पूर्व क्रिकेटर्स मोहिंदर अमरनाथ, कृष्णमचारी श्रीकांत भी इसमें नजर आ रहे हैं अपनी-अपनी टीम को सपोर्ट करते हुए। साथ ही गायक दलेल मेंहदी, पंजाब की सह मालकिन प्रीति जिंटा और कई फैंस अपनी टीम का समर्थन करते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ