IPL 2024: चेन्नई को गुजरात से मिली करारी हार, ये हैं 5 गुनहगार

IPL 2024 GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स को गुजरात टाइटंस से करारी हार का सामना करना पड़ा। सीएसके के कई खिलाड़ियों ने इस मैच में काफी खराब प्रदर्शन किया।

IPL 2024 GT vs CSK

IPL 2024 GT vs CSK

IPL 2024 GT vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद में खेले गए मुकाबले में सीएसके को करारी हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई को गुजरात ने 35 रनों से शिकस्त दी। इस मैच में न तो चेन्नई की गेंदबाजी अच्छी रही और न ही बल्लेबाजी में कुछ कमाल हुआ। आइए जानते हैं कि चेन्नई की हार के 5 गुनहगार कौन हैं…

विज्ञापन

डेरिल मिशेल

सीएसके के गेंदबाज डेरिल मिशेल ने इस मुकाबले में खूब रन लुटाए। उन्होंने 4 ओवर में 52 रन दिए। मिशेल को एक भी विकेट नहीं मिला। गुजरात के बल्लेबाजों ने उनकी जमकर कुटाई की। हालत ये हो गई कि 210 रन तक सीएसके को एक भी सफलता नहीं मिल पाई। मिशेल साझेदारी तोड़ने में नाकाम रहे। ।

विज्ञापन

सिमरजीत सिंह 

सीएसके के गेंदबाज सिमरजीत सिंह की भी जमकर कुटाई हुई। उन्होंने अपने 4 ओवर में 15 की इकोनॉमी से 60 रन लुटाए। सिमरजीत को भी एक भी सफलता नहीं मिल सकी।

मिचेल सेंटनर 

मिचेल सेंटनर भी काफी महंगे साबित हुए। उन्होंने अपने 2 ओवर में 31 रन लुटाए। सेंटनर को एक भी विकेट नहीं मिला। वह जीटी के बल्लेबाजों के आगे बेबस नजर आए।

विज्ञापन

अजिंक्य रहाणे 

गेंदबाजी में पिटाई के बाद उम्मीद थी कि टीम बल्लेबाजी में अच्छी शुरुआत दिलाएगी, लेकिन सीएसके की ओपनिंग काफी खराब रही। अजिंक्य रहाणे 5 गेंदों में महज 1 रन बनाकर आउट हो गए। रहाणे सीएसके के लिए इस सीजन सिरदर्द बने हुए हैं। वह एक बार फिर फ्लॉप रहे।

विज्ञापन

रवींद्र जडेजा 

रवींद्र जडेजा ने पहले तो गेंदबाजी में खूब रन लुटाए। उन्होंने अपने 2 ओवर में बिना विकेट लिए 29 रन दिए। इसके बाद जडेजा ने बल्लेबाजी में भी फ्लॉप शो दिखाया। वे टीम को जीत की दहलीज तक ले जाने में नाकामयाब रहे और खराब शॉट खेलकर आउट हुए। जडेजा ने 10 गेंदों में 2 चौके-1 छक्का लगाकर 18 रन बनाए। जडेजा के आउट होने के बाद एमएस धोनी ने अच्छी बल्लेबाजी की। हालांकि वे भी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

विज्ञापन

धोनी आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए। जहां उन्होंने 11 गेंदों में एक चौका-3 छक्के जड़कर नाबाद 26 रन ठोके। धोनी के नीचे बल्लेबाजी करने आने पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि सीएसके के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग का कहना है कि हम मांसपेशियों में चोट के कारण रिस्क नहीं लेना चाहते। इसलिए उन्हें नीचे बल्लेबाजी के लिए भेज रहे हैं। ताकि वह केवल लास्ट की कुछ गेंदों में अपनी भूमिका निभा सकें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ