IPL 2024 : आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स टीम कमाल की फॉर्म में दिखाई दे रही है। पिछले 2 सीजन केकेआर के लिए कुछ खास नहीं रहे थे इस सीजन केकेआर ने कमाल का खेल दिखाया है। बीते दिन लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ खेले गए मैच में केकेआर ने 98 रनों से जीत हासिल की थी। इस जीत के साथ केकेआर की टीम प्वाइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है। मैच के बाद टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने बताया कि कैसे टीम को कामयाब करने के लिए मेंटोर गौतम गंभीर दिमाग लगाते हैं।
केकेआर की जीत के पीछे गंभीर का दिमाग
2 साल तक गौतम गंभीर लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर थे लेकिन आईपीएल 2024 से पहले गंभीर की केकेआर में वापसी हुई और आते ही गंभीर ने केकेआर के ड्रेसिंग रूम का माहौल ही बदल दिया। गौतम गंभीर लगातार टीम के खिलाड़ियों से बातचीत करते रहते हैं और समझाते हैं। लखनऊ के खिलाफ मैच जीतने के बाद केकेआर के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने बताया कि जिस तरह का खेल गौतम गंभीर हमसे चाहते है अभी तक पूरे सीजन हमारा ध्यान उसी पर रहा है। उनको काफी अनुभव है और वो जानते हैं कि खेल को कैसे अपनी तरफ मोड़ना है। सभी खिलाड़ियों की वे काफी मदद करते हैं।
आईपीएल 2024 में केकेआर का प्रदर्शन
केकेआर ने अभी तक आईपीएल 2024 में 11 मुकाबले खेले हैं। जिसमें से श्रेयस अय्यर की टीम ने 8 में जीत और 3 मैचों में हार का सामना किया है। फिलहाल केकेआर की टीम 16 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में पहले नंबर पर पहुंच गई है। यहां से केकेआर प्लेऑफ में पहुंचने से महज एक कमद दूर है। बल्लेबाजी में केकेआर के लिए फिल सॉल्ट और सुनील नरेन की सलामी जोड़ी कमाल का प्रदर्शन कर रही है।
इन दोनों बल्लेबाजों की जोड़ी टीम को हर मैच में काफी तेज शुरुआत दिलाती है। केकेआर की तरफ से अभी तक इस सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी सुनील नरेन ही है। जिन्होंने अभी तक 11 मैचों में 461 रन बनाए हैं। इसके अलावा बात अगर फिल सॉल्ट की करे तो सॉल्ट अभी तक 429 रन बना चुके हैं। ये दोनों खिलाड़ी इस सीजन 1-1 शतक भी लगा चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IPL 2024 का नया ‘सिक्सर किंग’, ट्रेविस हेड और शिवम दुबे से है काफी आगे
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘धोनी को खिलाने से अच्छा है एक तेज गेंदबाज शामिल करो..’ ‘माही’ पर भड़के हरभजन सिंह
ये भी पढ़ें:- IPL 2024: ‘दबाव नहीं झेल सके..’ KKR से मिली हार का केएल राहुल ने किसे ठहराया दोषी
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines