IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार जीत दर्ज करने के बाद भारतीय खिलाड़ियों को अब कुछ समय के लिए क्रिकेट से ब्रेक मिला है. अगली टी20 सीरीज शुरू होने में एक महीने से ज्यादा का समय बाकी है. इस दौरान कुछ खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अपनी टीमों के लिए खेलते नजर आएंगे. हालांकि, बाकी खिलाड़ियों के लिए यह छुट्टी पूरी तरह आराम करने का मौका नहीं होगी. हेड कोच गौतम गंभीर ने ब्रेक के दौरान भी खिलाड़ियों को एक खास जिम्मेदारी सौंपी है, ताकि वे अगले मिशन के लिए फिट और तैयार रहें.
सीरीज जीतने पर गंभीर ने टीम इंडिया को दी शाबाशी
न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले के बाद गौतम गंभीर ने ड्रेसिंग रूम में पूरी टीम की जमकर तारीफ की. उन्होंने खिलाड़ियों को सीरीज जीत की बधाई देते हुए कहा कि टीम ने अपने प्रदर्शन से एक अच्छा माहौल तैयार किया है. अब भारतीय टीम के सामने इस लय को बरकरार रखने की चुनौती है. गंभीर ने उम्मीद जताई कि वनडे और टेस्ट टीम के खिलाड़ी भी इसी प्रदर्शन को आगे बढ़ाएंगे.
छुट्टी के दौरान खिलाड़ियों को मिला फिटनेस का होमवर्क
टीम की तारीफ करने के बाद गंभीर ने खिलाड़ियों को उनके ब्रेक के लिए एक जरूरी संदेश भी दिया. उन्होंने साफ किया कि छुट्टियों के दौरान फिटनेस से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए. भारतीय टीम को अगली टी20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलनी है और उससे पहले खिलाड़ियों को अपनी शारीरिक क्षमता बनाए रखनी होगी.
गंभीर ने खिलाड़ियों से कहा कि उन्हें करीब एक महीने का ब्रेक मिला है. इस दौरान सभी को अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा और श्रीलंका के खिलाफ सीरीज की तैयारी जारी रखनी होगी. उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भारतीय टीम को श्रीलंका की चुनौती को बिल्कुल हल्के में नहीं लेना चाहिए.
गंभीर ने दिया लगातार बेहतर प्रदर्शन करने का मंत्र
भारतीय कोच ने खिलाड़ियों को यह भी समझाया कि एक सीरीज जीतने के बाद संतुष्ट होकर बैठना सही नहीं है. टीम को हर मुकाबले और हर सीरीज के साथ अपने खेल में सुधार करने की कोशिश करनी चाहिए. गंभीर ने एकजुट होकर खेलने पर जोर देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को व्यक्तिगत उपलब्धियों के बजाय टीम के लक्ष्य को प्राथमिकता देनी होगी.
दिसंबर में श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया
/न्यूजीलैंड के बाद भारतीय टीम का अगला टी20 मिशन श्रीलंका के खिलाफ होगा. दोनों देशों के बीच दिसंबर में भारत की मेजबानी में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है. ऐसे में गौतम गंभीर चाहते हैं कि खिलाड़ी ब्रेक खत्म होने के बाद पूरी फिटनेस और तैयारी के साथ मैदान पर उतरें.
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
1 hr ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
1 hr agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
1 hr agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
2 hrs agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
2 hrs agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
3 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
3 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines