Abishek Porel Arrested: भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज अभिषेक पोरेल को मंगलवार को पुलिस ने यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले पोरेल पर एक मेडिकल छात्रा ने शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने पोरेल को मंगलवार को हुगली से हिरासत में लिया और काफी देर तक पूछताछ के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया गया.
गिरफ्तारी के बाद पोरेल को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया और फिर उन्हें चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया. इस मामले में अग्रिम जमानत की सुनवाई मंगलवार को होनी थी, लेकिन फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों की पड़ताल की जा रही है.
अभिषेक पोरेल पर 19 धाराओं में लगे कई गंभीर आरोप
अभिषेक पोरेल के खिलाफ दर्ज की गई FIR में कुल 19 धाराओं का उल्लेख किया गया है. पीड़िता ने जून में मोगरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़िता ने आरोप लगाया कि पोरेल ने शादी का झूठा वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाए और उसे प्रताड़ित किया. उसने यह भी आरोप लगाया है कि पोरेल ने अंतरंग पलों को रिकॉर्ड किया और बाद में उसे धमकाया. आरोपों में 2 अप्रैल, 2026 को दिल्ली में हुई एक घटना भी शामिल है.
शिकायत में पीड़िता ने बताया कि पोरेल ने उसे कथित तौर पर गैर-कानूनी तरीके से बंधक बनाकर रखा और उन्हें खाना भी नहीं दिया, जिसके कारण उनकी शारीरिक स्थिति काफी कमजोर हो गई और उन्हें चलने-फिरने में भी परेशानी होने लगी. चोटों के कारण उन्हें तत्काल मेडिकल सहायता लेनी पड़ी.
हाईकोर्ट ने गिरफ्तारी के दिए थे निर्देश
इस मामले में कलकत्ता हाईकोर्ट के निर्देशों का भी जिक्र सामने आया है. रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने पोरेल की गिरफ्तारी का आदेश दिया था. साथ ही शिकायतकर्ता की तस्वीरों को सार्वजनिक या वायरल होने से रोकने के लिए मोगरा पुलिस को पोरेल के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त करने का निर्देश दिया गया था. अब पुलिस मामले में लगाए गए आरोपों और उपलब्ध सबूतों की जांच कर रही है. हालांकि, अभी मामला की जांच चल रही है, इसलिए शिकायत में लगाए गए आरोपों को अभी साबित तथ्य नहीं माना जा सकता.
ये भी पढ़ें- ODI World Cup 2027 के लिए अब भी क्वालीफाई कर सकती है वेस्टइंडीज की टीम, बस करना होगा ये काम
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेले थे पोरेल
अभिषेक पोरेल आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए नजर आए थे. पोरेल ने सीजन में टीम के लिए 4 मुकाबले खेले, जिसमें उन्होंने 7.00 की औसत तथा 122.72 के स्ट्राइक रेट से 108 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला था. पोरेल घरेलू क्रिकेट में बंगाल का प्रतिनिधत्व करते हैं.
ये भी पढ़ें- बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से बचाओ! इंग्लैंड दौरे से पहले डरे पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, दी अनोखी सलाह
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
5 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
6 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
6 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
7 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
8 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
9 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
9 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines