ODI World Cup 2027 के लिए अब भी क्वालीफाई कर सकती है वेस्टइंडीज की टीम, बस करना होगा ये काम
ODI World Cup 2027: दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज टीम के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 में डायरेक्ट एंट्री का रास्ता बंद हो चुका है. हालांकि, टीम के पास अब भी वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने का मौका है.
ODI World Cup 2027 West Indies Qualification Scenario: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के शुरू होने में अब कुछ ही महीनों का समय बचा है और टीमों के बीच टूर्नामेंट में अपनी जगह बनाने की होड़ मची हुई है. इसी बीच दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज टीम को बड़ा झटका लगा है. अफगानिस्तान ने आयरलैंड को वनडे सीरीज में हराकर 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है.
अफगानिस्तान की इस जीत के साथ ही वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप में डायरेक्ट एंट्री पाने से चूक गई है. हालांकि, टीम के पास अब भी वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करने का एक रास्ता बचा है. लेकिन उसके लिए टीम को काफी मेहनत करनी होगा और मुश्किल राह से गुजरना होगा.
---विज्ञापन---
ICC रैंकिंग की टॉप-8 टीमों को मिलेगी डायरेक्ट एंट्री
दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए तय नियमों के मुताबिक आईसीसी रैंकिंग में रहने वाली टॉप-8 टीमों (मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर) को डायरेक्ट एंट्री मिलनी है. हालांकि, इसकी आखिरी तारीख 30 सितंबर रखी गई है, लेकिन अभी से तय हो गया है कि कौन सी टीम सीधे क्वालीफाई करेंगी और कौन नहीं. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे ने को पहले ही मेजबान होने के नाते डायरेक्ट एंट्री मिल गई थी.
वहीं, अफगानिस्तान ने आयरलैंड को वनडे सीरीज में हराकर अपनी जगह पक्की कर ली है. इसी के साथ अब तक भारत-पाकिस्तान समेत कुल 10 टीमें वर्ल्ड कप 2027 के लिए सीधे क्वालीफाई कर चुकी है. अफगानिस्तान की इस जीत के बाद वेस्टइंडीज रैंकिंग में 10वें स्थान पर खिसक गई है और उसकी डायरेक्ट एंट्री की उम्मीद खत्म हो गई है. हालांकि, कैरेबियाई टीम के लिए वर्ल्ड कप का दरवाजा अब भी पूरी तरह बंद नहीं हुआ है.
---विज्ञापन---
🚨 WEST INDIES WILL PLAY QUALIFIER FOR 2027 ODI WORLD CUP 🚨
डायरेक्ट क्वालीफिकेशन की रेस से बाहर होने के बाद वेस्टइंडीज को अब 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर खेलना होगा. इस टूर्नामेंट में ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप लीग 2 और क्वालीफायर प्लेऑफ के जरिए आने वाली टीमें हिस्सा लेंगी. एसोसिएट देशों की टीमों को क्वालीफायर प्लेऑफ में खेलने का मौका मिलता है. इसके बाद क्वालीफायर प्लेऑफ से आगे बढ़ने वाली टीमों और अन्य योग्य टीमों के बीच वर्ल्ड कप क्वालीफायर खेला जाएगा. यहीं से वेस्टइंडीज की टीम वर्ल्ड कप में पहुंचने के लिए अपनी राह बना सकती है.
🚨 TEAMS QUALIFIED FOR THE ICC ODI WORLD CUP 2027. 🏆
– South Africa – Zimbabwe – Pakistan – India – England – Australia – Bangladesh – New Zealand – Afghanistan – Sri Lanka
West Indies will have to go through the Qualifier to reach the ODI World Cup for the third consecutive… pic.twitter.com/3s9IQawjOn
वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करने के लिए क्वालीफायर में कुल 10 टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. इस टूर्नामेंट की टॉप- 4 टीमों को 2027 वनडे वर्ल्ड कप में जगह मिलेगी. अगर वेस्टइंडीज की टीम क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप-4 में जगह बना लेती है, तो उसकी विश्व कप की उम्मीदें जिंदा रहेंगी. इतना ही नहीं, अगर कैरेबियाई टीम क्वालीफायर के सेमीफाइनल तक पहुंचने कामयाब रहती है, तो वह वर्ल्ड कप का टिकट हासिल कर सकती है.
---विज्ञापन---
बता दें कि, क्वालीफायर में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज में प्रवेश करेगी. वहीं, बाकी तीन टीमों के बीच सुपर सीरीज खेला जाएगा. इस सीरीज में शीर्ष पर रहने वाली एक और टीम को मुख्य टूर्नामेंट में हिस्सा लेगी, जबकि बाकी दो टीमों का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा. ऐसे में वेस्टइंडीज की नजरें क्वालीफायर में शीर्ष स्थान हासिल करके वर्ल्ड कप का टिकट हासिल करना चाहेगी, ताकि उसे सुपर सीरीज न खेलना पड़े.
लगातार दूसरी बार डायरेक्ट एंट्री से चूकी वेस्टइंडीज
वेस्टइंडीज की टीम लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप के लिए डायरेक्ट एंट्री पाने में नाकाम रही है. इससे पहले टीम 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी जगह नहीं बना पाई थी. वहीं, अब कैरेबियाई टीम पर लगातार दूसरी बार वर्ल्ड कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा है. गौरतलब है कि वेस्टइंडीज ने 1975 और 1979 में लगातार दो बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता था. 1983 में भी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन इसके बाद उसका प्रदर्शन लगातार गिरता गया. 1996 वर्ल्ड कप के बाद से वेस्टइंडीज की टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच सकी है.
हिंदी न्यूज़/खेल/ODI World Cup 2027 के लिए अब भी क्वालीफाई कर सकती है वेस्टइंडीज की टीम, बस करना होगा ये काम
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.