बाबर आजम को इंग्लिश मीडिया से बचाओ! इंग्लैंड दौरे से पहले डरे पूर्व पाकिस्तानी कप्तान, दी अनोखी सलाह

बहुत जल्द पाकिस्तान का इंग्लैंड दौरा शुरू होने वाला है. बाबर आजम के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. इस पहले एक पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर ने बाबर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा.

cricket

बाबर आजम को लेकर बयान (Photo: ANI)

Babar Azam: पाकिस्तान का बहुत जल्द इंग्लैंड दौरा शुरू होने वाला है. दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज होगी. पहले टेस्ट 19 अगस्त को शुरू होगा. पाकिस्तान की कड़ी परीक्षा होने वाली है. सभी की नजरें कप्तान बाबर आजम के प्रदर्शन पर भी होंगी. खैर इससे पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने अजीबोगरीब बयान बाबर को लेकर दिया है. उन्होंने मैनेजमेंट को एक खास सलाह भी दी है. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा.

विज्ञापन

पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने क्या कहा?

पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और टीम मैनेजमेंट से अपील की है. उन्होंने कहा कि बाबर आजम को इंग्लैंड की मीडिया से दूर रखा जाए. जियो न्यूज पर बयान देते हुए लतीफ ने कहा, “इंग्लैंड का दौरा हमेशा मुश्किल होता है. इंग्लिश मीडिया हमेशा कोशिश करती है कि वो आपको फालतू स्टोरी में घसीटे. बाबर बड़े खिलाड़ी हैं. पीसीबी के लिए ये बेहतर होगा कि वो उन्हें इंग्लिश मीडिया से दूर रखें. पूर्व कप्तान शान मसूद को मीडिया के पास ज्यादा भेजा जाए. मसूद के पास इंग्लिश मीडिया को डील करने का अनुभव है.”

विज्ञापन

WTC प्वाइंट्स टेबल में टीम का हाल खराब

पाकिस्तान की टेस्ट में हालत बहुत खराब है. बाबर आजम को एक बार फिर कप्तान बनाया गया है. वो पहले भी कप्तान रह चुके हैं. WTC प्वाइंट्स टेबल में भी पाकिस्तान का बुरा हाल है. टीम का टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच पाना काफी कठिन है. पाकिस्तान के लिए इंग्लैंड का दौरा बहुत महत्वपूर्ण है. वहां पाकिस्तानी बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा होने वाली है. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 19 अगस्त से हेडिंग्ले में शुरू होगा. वहीं दूसरा टेस्ट लॉर्ड्स में खेला जाएगा और तीसरा टेस्ट एजबेस्टन में होगा.

विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली अच्छी पारियां

हाल ही में पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज हुई थी. वहां पर बाबर आजम ने बढ़िया बल्लेबाजी की थी. पहले टेस्ट की चौथी पारी में उन्होंने नाबाद 58 रन बनाए थे. वहीं दूसरे टेस्ट की पहली पारी में बाबर ने 88 रन जड़े थे. अब देखना होगा कि इंग्लैंड के खिलाफ उनका प्रदर्शन कैसा रहता है. उनको इस बार बहुत बड़ी जिम्मेदारी मिली है. वैसे इंग्लैंड में पाकिस्तान का रिकॉर्ड काफी खराब रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ