भारतीय महिला टीम का शेड्यूल आया सामने, 2 टीमों के खिलाफ खेलने हैं इतने मैच

India Women Team: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ होने वाली सीरीज के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम के शेड्यूल का ऐलान करक दिया है।

India Women Team

India Women Team

India Women Team: भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जल्द ही वेस्टइंडीज और आयरलैंड के साथ वनडे और टी20 सीरीज खेलनी है। जिसके लिए वेस्टइंडीज और आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम भारत का दौरा करने वाली हैं। पहले टीम इंडिया वेस्टइंडीज के साथ सीरीज खेलेगी, उसके बाद आयरलैंड की टीम के साथ सामना होगा। इन दोनों सीरीज के शेड्यूल का ऐलान आज भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कर दिया है।

विज्ञापन

पहले वेस्टइंडीज के साथ होगी सीरीज

सबसे पहले वेस्टइंडीज की टीम दिसंबर में भारत का दौरा करेगी। जहां भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेले जाएंगे। जिसके बाद बड़ौदा में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। वनडे सीरीज के पहले दो मैच दोपहर 1:30 बजे और तीसरा मैच सुबह 9:30 बजे खेला जाएगा।

विज्ञापन

टी20 सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज (पहला टी20 मैच)- 15 दिसंबर

भारत बनाम वेस्टइंडीज (दूसरा टी20 मैच)- 17 दिसंबर

विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज (तीसरा टी20 मैच)- 19 दिसंबर

विज्ञापन

वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम वेस्टइंडीज (पहला वनडे मैच)- 22 दिसंबर

भारत बनाम वेस्टइंडीज (दूसरा वनडे मैच)- 24 दिसंबर

विज्ञापन

भारत बनाम वेस्टइंडीज (तीसरा वनडे मैच)- 27 दिसंबर

विज्ञापन

आयरलैंड के खिलाफ सीरीज का शेड्यूल

वेस्टइंडीज के बाद जनवरी 2025 में आयरलैंड की महिला क्रिकेट टीम भारत का दौरा करेगी। टीम इंडिया राजकोट में आयरलैंड के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। वेस्टइंडीज और आयरलैंड के खिलाफ आईडीएफसी फर्स्ट बैंक वनडे सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप का हिस्सा है।

वनडे सीरीज का शेड्यूल

भारत बनाम आयरलैंड (पहला वनडे मैच)- 10 जनवरी

विज्ञापन

भारत बनाम आयरलैंड (दूसरा वनडे मैच)- 12 जनवरी

भारत बनाम आयरलैंड (तीसरा वनडे मैच)- 15 जनवरी

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ