IND vs SL: क्या गौतम गंभीर पर मेहरबान हुए विराट कोहली? कर दिया बड़ा ऐलान

Virat Kohli Team India Squad: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। विराट कोहली भी अब श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे। जिसके बाद रिपोर्ट्स सामने आ रही है कि कोहली ने गंभीर के लिए ये बड़ा फैसला लिया है।

virat kohli gautam gambhir

virat kohli gautam gambhir

Virat Kohli Team India Squad: भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। वनडे और टी20 दोनों सीरीज में टीम इंडिया को 2 अलग-अलग कप्तान मिले हैं। जहां वनडे में रोहित शर्मा तो वहीं टी20 सीरीज में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इसके अलावा वनडे सीरीज में विराट कोहली की वापसी हो रही है।

विज्ञापन

टी20 विश्व कप 2024 के बाद कोहली ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया था, जिसके बाद कोहली अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए लंदन चले गए थे। श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान होने से पहले रिपोर्ट्स सामने आ रही थी कि कोहली इस दौरे से बाहर रहेंगे।

विज्ञापन

क्या गंभीर के लिए कोहली ने लिया ये फैसला?

टीम का ऐलान होने से पहले खबरें चल रही थी कि इस दौरे से कोहली को आराम दिया जाएगा। वहीं दूसरी तरफ टीम इंडिया के नए हेड कोच गौतम गंभीर नहीं चाहते थे कि सीनियर खिलाड़ी वनडे सीरीज से बाहर रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक गौतम गंभीर ने विराट से वनडे सीरीज में खेलने का अनुरोध किया था। जिसके बाद कोहली ने बीसीसीआई को बताया कि गौतम गंभीर के अनुरोध के बाद वे श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलेंगे, क्योंकि हेड कोच के तौर पर ये गंभीर का पहला दौरा है।

विज्ञापन

गंभीर करेंगे अपने कार्यकाल की शुरुआत

बीसीसीआई पहले ही गौतम गंभीर को टीम इंडिया का नया हेड कोच नियुक्त कर चुकी है। अब कोच के रूप में गंभीर की ये पहली सीरीज होने वाली है। ऐसे में गंभीर चाहेंगे कि अपने कार्यकाल की शुरुआत वे दोनों सीरीज जीतकर करे। श्रीलंका के साथ होने वाली वनडे सीरीज से ही गौतम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की तैयारियों में जुटने वाले हैं, इसलिए गंभीर चाहते थे कि टीम इंडिया के सीनियर खिलाड़ी एक भी वनडे मैच से बाहर न रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ