WWE Raw Results, 2 मार्च, 2026: Roman Reigns की  घनघोर बेइज्जती, फेमस स्टार की बादशाहत हुई खत्म

WWE Raw का शो इस हफ्ते बढ़िया रहा. रेसलमेनिया 42 को लेकर बिल्डअप देखने को मिला. तगड़ा एक्शन देखने को मिला और स्टार्स ने अपना दम दिखाया. रोमन रेंस ने शानदार वापसी की. आइए जानते हैं कि रेड ब्रांड के शो में इस बार क्या-क्या हुआ.

WWE

WWE Raw Results

WWE Raw Results: WWE Elimination Chamber 2026 के बाद Raw  के इस हफ्ते के एपिसोड का सफल समापन हो गया है. शो बहुत ही मजेदार रहा. कंपनी ने पहले ही कुछ मुकाबलों का ऐलान कर दिया था. जबरदस्त सैगमेंट भी देखने को मिले. रोमन रेंस ने वापसी की. शुरुआत में सैथ रॉलिंस ने वापसी कर खूब बवाल मचाया. मेन इवेंट भी शानदार हुआ. फैंस ने अपने पसंदीदा स्टार्स को बहुत चीयर किया. विमेंस डिवीजन ने अपने काम से सभी का दिल जीता. आइए आपको Raw रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

द विज़न का सैगमेंट

पॉल हेमन, ऑस्टिन थ्योरी और लोगन पॉल ने रिंग में कदम रखा. पहले हेमन ने सैथ रॉलिंस को धमकी दी. इसके बाद लोगन और थ्योरी ने भी अपनी बात रखी. अचानक रिंग में कुछ मास्क मैन ने एंट्री की. थ्योरी और लोगन उनके पीछे भागे. सैथ रॉलिंस ने रिंग में आकर हेमन पर पहले चेयर से हमला किया और फिर स्टॉम्प लगा दिया. बैकस्टेज हेमन को एबुंलेंस से ले जाया गया. इस दौरान जिमी उसो ने आकर थ्योरी पर हमला किया.

विज्ञापन

गुंथर का मैच

गुंथर का मुकाबला ड्रेगन ली से हुआ. दोनों ने तगड़ा मैच फैंस को दिया. ली ने गुंथर को कड़ी टक्कर दी. द रिंग जनरल ने ली की खूब बेइज्जती की. अंत में बड़ी मुश्किल से गुंथर ने ली को स्लीपर होल्ड लॉक में फंसाया और जीत दर्ज की. गुंथर ने इस दौरान ली का मास्क भी निकाल दिया था.

एजे ली का सैगमेंट

एजे ली ने वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के साथ एंट्री की. उन्होंने फैंस का धन्यवाद किया. उन्होंने बैकी लिंच का भी मजाक बनाया. ली ने कहा कि वो फाइटिंग चैंपियन बनना चाहती हैं और बिल्कुल भी टाइम खराब नहीं करना चाहती. ली ने रेसलमेनिया 42 के लिए पूरे विमेंस डिवीजन को ओपन चैलेंज दिया.

विज्ञापन

ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो का मैच

ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो का मैच रायो अमेरिकानो से हुआ. इस मैच में रायो को उनके साथियों का खूब साथ मिला. सभी ने रिंग में दखलअंदाजी की. ऑरिजनल ने सभी को बड़ी मुश्किल से संभाला. अंत में ऑरिजिनल एल ग्रांडे अमेरिकानो ने शानदार अंदाज में जीत हासिल की.

रुसेव का सैगमेंट

रुसेव ने अनाउंस टेबल पर आकर ओबा फेमी को चुनौती दी. रुसेव ने फेमी को बाहर आने के लिए कहा. फेमी रिंग में आए और रिंग में ब्रॉल देखने को मिला. फेमी और रुसेव ने एक-दूसरे पर हमला किया. अंत में फेमी का दबदबा देखने को मिला. बहुत जल्द दोनों के बीच तगड़ा मैच हो सकता है.

विज्ञापन

जिमी उसो का मैच

जिमी उसो का मुकाबला ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ. ये मुकाबला ज्यादा लंबा नहीं चल पाया. लोगन पॉल ने मैच में दखलअंदाजी की. रेफरी ने मैच रोक दिया. पॉल और थ्योरी ने मिलकर जिमी पर हमला किया. जिमी को बचाने के लिए जे उसो आए. जे और जिमी ने बैशाखी से दोनों पर हमला किया और अंत में थ्योरी को वन-डी मूव लगाया.

इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच

शो में डॉमिनिक मिस्टीरियो ने पेंटा के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की. दोनों ने अपने तगड़े हाई-फ्लाइंग मूव्स से सभी का दिल जीता. रिंगसाइड में फिन बैलर और जेडी मैकडॉना भी बैठे हुए थे. पेंटा को मैच में फैंस न खूब चीयर किया. मैच में मिस्टीरियो का दबदबा देखने को मिला. उन्होंने पेंटा का मास्क निकालने की कोशिश की. डॉमिनिक ने जेडी से हथोड़ा मांगा, लेकिन बैलर ने मना कर दिया. पेंटा ने रिंग के बाहर बैलर और जेडी को धराशाई कर दिया. रिंग के अंदर पेंटा ने मिस्टीरियो को मैक्सिकन डिस्ट्रायर लगाया और पिन करते हुए टाइटल अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन

मेन इवेंट

रोमन रेंस ने एंट्री की. उन्होंने सभी से उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए कहा. तुरंत ही सीएम पंक भी आ गए. दोनों के बीच बहस हुई. रेंस ने पंक का मजाक उड़ाया. रेंस ने रेसलमेनिया में उन्हें हराकर रिटायर करने की बात कही. रेंस ने पंक को झूठा इंसान कहा. पंक ने रेंस को करारा जवाब दिया. पंक ने रेसलमेनिया में रेंस को दफन करने की बात कही. अंत में पंक ने रोमन की धज्जियां उड़ाते हुए उनके पिता का मजाक बनाया. पंक वहां से चले गए. रेंस रिंग में काफी गुस्से में नज़र आए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ