IND vs ENG: बारिश के चलते रद्द हुआ सेमीफाइनल तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट, जानें ICC का नियम

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल के मैच पर हर किसी की नजरें टिकी हुई हैं. अगर इस मैच में बारिश के चलते एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो किस टीम को फाइनल में एंट्री मिलेगी. इसको लेकर क्या कहता है आईसीसी का नियम आइए आपको भी बताते हैं.

jacket (1) - 2026-03-03T110626.413

IND vs ENG: टी20 विश्व कप 2026 अब अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ चुका है. सेमीफाइनल के लिए 4 टीमें तय हो चुकी हैं. भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला 5 मार्च को वानखेड़े के मैदान पर खेला जाएगा. इस मैच पर हर किसी की नजरें बनी हुई हैं. जब भी ये दोनों टीमें सेमीफाइनल में एक दूसरे के सामने होती हैं धमाकेदार मुकाबला देखने को मिलता है. दोनों ही टीमें इस विश्व कप में मजबूत नजर आ रही हैं. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल खड़ा हो रहा है कि अगर भारत और इंग्लैंड के बीच का सेमीफाइनल मैच बारिश के चलते रद्द हो जाता है तो फाइनल में किस टीम की एंट्री होगी.

विज्ञापन

बारिश बिगाड़ सकती है टीम इंडिया का खेल

आईसीसी की तरफ से नॉकआउट मुकाबलों के लिए पूरी तैयारी की जाती है. 5 मार्च को होने वाला ये मुकाबला अगर बारिश के चलते उस दिन नहीं हो पाता है तो आईसीसी की तरफ से इसके लिए 6 मार्च को रिजर्व डे रखा गया है. वहीं अगर मैच शुरू हो जाता है और बारिश के चलते 5 तारीख को पूरा नहीं हो पाता तो रिजर्व डे वाले दिन को बचे हुए ओवर खेले जाएंगे. 

विज्ञापन

रिजर्व डे वाले दिन भी अगर बारिश के चलते मुकाबला नहीं हो पाता है तो टीम इंडिया को नुकसान होगा. इस मैच में रद्द होने पर इंग्लैंड की टीम सीधे तौर पर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगी. 

क्या होता है इसके लिए ICC का नियम?

आईसीसी पहले तो इस मैच का नतीजा मैदान पर ही निकालने की पूरी कोशिश करता है लेकिन फिर भी मैच रद्द हो जाता है तो सुपर 8 में बेहतर प्रदर्शन करने वाली टीम को फाइनल में एंट्री मिल जाती है. इंग्लैंड की टीम ने सुपर 8 में 3 मैच खेले और तीनों में जीत हासिल की थी तो वहीं टीम इंडिया ने 3 में से 2 मैचों में ही जीत हासिल की थी. ऐसे में आईसीसी के नियमों के अनुसार इंग्लैंड को फायदा हो जाएगा. मौसम ने अगर साथ नहीं दिया तो टीम इंडिया के लिए मुश्किल हो सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ