बिना मैच खिलाए इस खिलाड़ी को किया गया टीम इंडिया से बाहर, क्या बंद हुए वापसी के सब रास्ते?

Yuzvendra Chahal: श्रीलंका दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है। इस बार हर्षित राणा को वनडे और रियान पराग को टी 20 और वनडे में जगह मिली है। वहीं, एक खिलाड़ी को बीसीसीआई ने मौका दिए ही टीम से बाहर कर दिया।

arvind - 2024-07-18T211629.621

Yuzvendra Chahal: BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए वनडे और टी20 टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा के बाद सूर्यकुमार यादव टीम इंडिया के टी 20 के कप्तान बन गए हैं। जबकि रोहित शर्मा वनडे टीम की कमान संभालते हुए नजर आएंगे। इसके अलावा शुभमन गिल को वनडे और टी20 का नया उपकप्तान बनाया गया है। इस टीम में स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को मौका नहीं मिला है।

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में मिली थी चहल को जगह

विज्ञापन

युजवेंद्र चहल को टी 20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया में जगह मिली थी। हालांकि उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में भी शामिल नहीं किया गया था। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि उन्हें श्रीलंका दौरे पर चुना जा सकता है, लेकिन उन्हें टी20 और वनडे किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन

आईपीएल में किया था अच्छा प्रदर्शन

आईपीएल में चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 15 मैचों में 18 विकेट हासिल किये थे। संजू सैमसन को जब भी विकेट की जरूरत होती तो चहल उन्हें विकेट निकाल कर देते थे। उन्होंने डेथ ओवर में भी अच्छी गेंदबाजी की थी। इसके बाद भी उन्हें टी 20 और वनडे किसी भी टीम में जगह नहीं मिली है।

विज्ञापन

भविष्य को लेकर खड़े हो रहे हैं सवाल

टीम इंडिया इस समय युवा स्पिनर रवि बिश्नोई को लगातार मौका दे रही है। उन्होंने इस मौके को दोनों हाथों से भुनाया है। उन्हें श्रीलंका के खिलाफ टी 20 सीरीज के लिए भी चुना गया है। इसके साथ ही चहल के भविष्य को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं। ऐसे में अब चहल के लिए टीम इंडिया में वापसी करना मुश्किल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ