---विज्ञापन---

Iran-Israel War की भेंट चढ़ा पीवी सिंघु का सपना, एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले बड़ा झटका

Iran-Israel War: ईरान-इजरायल जंग का असर ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन ओपन पर भी पड़ा है, इसकी वजह से भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. वो कई दिनों से दुबई में फंसी हुई हैं, क्योंकि वहां का एयरस्पेस बंद कर दिया गया है.

---खबर नीचे जारी है---

PV Sindhu Withdraws From All England Badminton Open: भारतीय बैडमिंटन को एक बड़ा झटका लगा है, डबल ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु को ‘ऑल इंग्लैंड ओपन’ से हटना पड़ा है. बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने इसकी पुष्टि की. सिंधु का हटना तय लग रहा था क्योंकि वो शनिवार 28 फरवरी से दुबई में फंसी हुई थीं, क्योंकि ईरान-इजरायल जंग की वजह से चल रही उथल-पुथल के कारण उस एरिया में एयरस्पेस बंद कर दिया गया था.

BWF ने किया कंफर्म

बीडब्ल्यूएफ ने एक बयान में कहा, ‘नंबर 3 सीड डेचापोल पुआवरानुक्रोह/सुपिस्सारा पेवसम्प्रान ने ऑल इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु भी मिडिल ईस्ट में चल रहे विवाद के कारण बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर के सबसे प्रेस्टीजियस टूर्नामेंट से हट गई हैं, जहां वह दुबई में फंसी हुई हैं और समय पर टूर्नामेंट में नहीं पहुंच पा रही हैं.’

---खबर नीचे जारी है---

भारत के लिए बड़ा झटका

महिला सिंगल्स ड्रॉ के मुताबिक, डबल ओलंपिक मेडलिस्ट को अपने कैंपेन की शुरुआत थाईलैंड की सुपनिडा कटेथोंग के खिलाफ करनी थी. सिंधु की गैरमौजूदगी में चीनी ताइपे के वेन ची सू पहले राउंड में सुपनिडा के अपोनेंट होंगे. ये एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारियों के मद्देनजर सिंधु के लिए एक बड़ा झटका है.

यह भी पढ़ें- T20 World Cup 2026: सेमीफाइनल से पहले माहिका शर्मा के साथ स्पॉट हुए हार्दिक पांड्या, गर्लफ्रेंड के लिए किया दिल जीतने वाला काम

---खबर नीचे जारी है---

उन्नति हुड्डा को भी आई मुश्किलें

उन्नति हुड्डा एक और भारतीय शटलर थीं जिनके प्लान मौजूदा की वजह से खराब हो गए थे. लेकिन वो बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर सुपर 1000 इवेंट का हिस्सा बनने के लिए अफ्रीका के रास्ते आखिरी मिनट में फ्लाइट में सवार हुई थीं. लंबी जर्नी और देर से पहुंचने को ध्यान में रखते हुए, इस युवा खिलाड़ी का काम अब और भी मुश्किल हो गया है क्योंकि वो पहले दिन ही थाईलैंड की पोर्नपावी चोचुवोंग से भिड़ेंगी. मालविका बंसोड़, जो मुश्किल से समय पर पहुंची थीं, भी पहले दिन एक्शन में होंगी.

इन इंडियन शटलर्स से उम्मीदें

भारत के नजरिए से देखें तो मेन फोकस लक्ष्य सेन (मेंस सिंगल्स) पर होगा, जिनका मुकाबला चीन के वर्ल्ड नंबर 1 शि यू की से तय है. ट्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला डबल्स जोड़ी भी पहले दिन ही अपना कैंपेन शुरू करेगी. इस सभी भारतीय खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Mar 03, 2026 09:36 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola