T20 WC 2026: इंग्लैंड से सेमीफाइनल जीते तो खिताब हो जाएगा पक्का! ये आंकड़े देख खुशी से झूम उठेंगे फैंस

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया अब सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है और टीम का सामना इंग्लैंड से वानखेड़े में होने वाला है. टीम इंडिया के लिए एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जिससे ये साफ हो रहा है कि अगर टीम इंग्लैंड को हार देती है तो खिताब जीतने से कोई नहीं रोक पाएगा. क्या है आंकड़ा आप भी जानें

jacket (1) - 2026-03-03T092835.147

T20 World Cup 2026, IND vs ENG: टीम इंडिया इतिहास लिखने से अब महज 2 कदम की दूरी पर है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया लगातार कमाल का प्रदर्शन कर रही है. टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की है. 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े मैदान पर टीम इंडिया का सामना इंग्लैंड से होगा. भारतीय टीम सेमीफाइनल में अगर हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड को हरा देती है तो खिताब जीतने का सपना पूरा करने से कोई नहीं रोक पाएगा. इस बात की गवाही टी20 विश्व कप के पुराने आंकड़े दे रहे हैं.

विज्ञापन

IND vs ENG में जीतने वाली टीम उठाएगी ट्रॉफी!

टी20 विश्व कप के इतिहास में टीम इंडिया और इंग्लैंड का सेमीफाइनल में सामना 2 बार हुआ है. एक बार टीम इंडिया ने बाजी मारी है तो वहीं एक बार इंग्लैंड ने भारत को धूल चटाई है. कमाल की बात ये है कि दोनों ही बार जो भी टीम जीती है, उसने बाद में खिताब पर कब्जा किया है. साल 2022 में इन दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल खेला गया. इंग्लैंड ने टीम इंडिया को हराया और फाइनल में पाकिस्तान को हरा ट्रॉफी पर कब्जा किया. इसके बाद साल 2024 में रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराया और फाइनल में साउथ अफ्रीका को हरा खिताब अपने नाम किया. 

विज्ञापन

वानखेड़े में कैसा है टीम इंडिया का प्रदर्शन?

वानखेड़े के मैदान पर टीम इंडिया का प्रदर्शन शानदार रहा है. टीम ने इस मैदान पर अब तक 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, जिसमे से 5 में जीत हासिल की है. टीम को वानखेड़े में खेलते हुए इस फॉर्मेट में आखिरी बार साल 2017 में हार मिली थी. दूसरी तरफ इंग्लैंड की बात करें तो टीम ने इस मैदान पर 6 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में जीत हासिल हुई है तो वहीं 3 में हार का सामना करना पड़ा है. ये दोनों टीमें वानखेड़े में 2 बार भिड़ी हैं जिसमें से एक-एक बार दोनों ने ही जीत दर्ज की है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ