India vs South Africa Test Match: क्रिकेट इतिहास में भारतीय गेंदबाजों का लोहा बहुत पहले से माना जाता है। बड़ी-बड़ी टीमों के बल्लेबाजों भारतीय गेंदबाजों के सामने बल्लेबाजी करना उतना आसान नहीं होता है। कई टीमों को तो भारतीय गेंदबाजों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 का आंकड़ा तक नहीं छूने दिया है। वहीं आज हम आपकों एक ऐसे मैच के बारे में बताने वाले हैं जिसमें टीम इंडिया के गेंदबाजों ने विपक्षी बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए तरसा दिया था।
143.1 ओवर में दिए महज 143 रन
साल 2015 में साउथ अफ्रीका की टीम टेस्ट सीरीज के लिए भारत के दौरे पर थी। जिसका एक मैच दिल्ली के फिरोजशाह कोटला मैदान पर खेला गया था। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों का कंजूस वाला रूप देखने को मिला था। दरअसल इस मैच में पहले साउथ अफ्रीका के ऊपर हार का खतरा मंडरा रहा था फिर मेहमान टीम ने मैच को बचाने के लिए धीमी गति से बल्लेबाजी करने की रणनीति बनाई थी। लेकिन भारतीय गेंदबाजों की चलाकी भरी गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों की एक न चली।
ये भी पढ़ें:- Duleep Trophy 2024: 2 गेंद खेलते ही रुतुराज गायकवाड़ को छोड़ना पड़ा मैदान, सामने आई बड़ी वजह
इस मैच की दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने 143.1 ओवर में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों से महज 143 रन ही बनने दिए थे। साउथ अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए एबी डिविलियर्स ने 297 गेंदों का सामना करते हुए महज 43 रन बनाए थे। इसके अलावा फाफ डुप्लेसिस 97 गेंदों का सामना करते हुए महज 10 रन ही बना पाए थे।
रवींद्र जडेजा ने डाले थे 33 ओवर मेडन
रवींद्र जडेजा ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी का नजारा पेश किया था। गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने 46 ओवर डाले थे। जिसमें उन्होंने महज 26 रन ही खर्च किए थे और 3 विकेट हासिल किए थे। इन 46 ओवरों में से जडेजा ने 33 ओवर मेडन डाले थे। इसके अलावा आर अश्विन ने 49.1 ओवर डाले थे। इस दौरान अश्विन ने 5 विकेट हासिल किए थे। इसमें अश्विन ने 26 मेडन ओवर डाले थे। वहीं तेज गेंदबाज उमेश यादव ने 21 ओवर में महज 9 रन देकर 3 विकेट हासिल किए थे। जिसमें उमेश यादव ने 16 मेडन ओवर डाले थे। इस मैच को भारतीय टीम ने 337 रनों से जीत लिया था।
ये भी पढ़ें:- ICC T20 World Cup के लिए टिकट बिक्री शुरू, मात्र इतने रुपये दाम, इन लोगों की एंट्री मुफ्त
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
45 mins agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
54 mins agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
1 hr agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
2 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
2 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
3 hrs agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
5 hrs agoभारत ने वेस्टइंडीज को 14 रनों से हराया, सीरीज में बनाई 2-1 की बढ़त
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines