हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: क्या बारिश करेगी भारत-पाकिस्तान मैच का मजा किरकिरा? जानें कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

IND vs PAK Colombo Weather Report: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाना है. भारत और पाकिस्तान श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में भिड़ेंगे. आइए डालते हैं मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

विज्ञापन
भारत और पाकिस्तान

IND vs PAK Colombo Weather Report: भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आमने सामने होंगे. फैंस इस मैच का बेसब्री के साथ इंतजार भी कर रहे हैं. भारत और पाकिस्तान आखिरी बार एशिया कप 2025 में आमने सामने हुए थे. मुकाबला श्रीलंका की राजधानी कोलंबे में खेला जाएगा. ऐसे में आइए जानते हैं कोलंबो में मौसम का हाल कैसा रहने वाला है?

कैसा रहेगा मौसम?

15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो में खेला जाएगा. 15 फरवरी को कोलंबो का तापमान 26 डिग्री रहेगा. जबकि बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है. इसके अलावा नमी 88 फीसदी रहेगी, जबकि हवा 8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. दिन में ज्यादातर बादल छाए रहेंगे. मौसम रिपोर्ट की मानें तो बारिश मुकाबले में दखलअंदाजी दे सकती है.

कैसा है हेड टू हेड?

भारतीय टीम का पलड़ा पाकिस्तान के खिलाफ भारी रहा है. भारत और पाकिस्तान के बीच 16 टी-20 मैच खेले गए हैं. भारत ने 13 मैच जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को 3 मैच में जीत मिली है. वहीं वनडे में पाकिस्तान आगे है. भारत और पाकिस्तान के बीच अब तक 136 वनडे मैच खेले गए हैं. पाकिस्तान ने 73 मैच जीते हैं, जबकि 58 मैच में भारत को जीत मिली है. 5 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं. इसके अलावा 59 टेस्ट मैच में पाकिस्तान ने 12 मैच जीते हैं, जबकि भारत को 9 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. 38 मुकाबले ड्रॉ रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: यूएई के जुनैद सिद्दीकी ने ‘पंजा’ खोलकर रचा इतिहास, T20 वर्ल्ड कप में 12 साल में पहली बार हुआ ऐसा करिश्मा

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड

भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, इशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, रिंकू सिंह, वाशिंगटन सुंदर.

विज्ञापन

पाकिस्तान टीम: सलमान आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा मोहम्मद नफे (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान (विकेटकीपर), सईम अयूब, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola