---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच ने बनाया व्यूअरशिप वर्ल्ड रिकॉर्ड, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

India vs Pakistan T20 World Cup 2026: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक मैच खेला गया. विवादों के बाद खेले गए मैच को दुनिया भर में खासा पसंद किया गया. अब इस मुकाबले को रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप मिली है. जियोस्टार ने इसका आधिकारिक ऐलान भी किया है.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 20, 2026 16:35

IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत हुई थी. भारत और पाकिस्तान 15 फरवरी को लीग स्टेज में कोलंबो में भिड़े थे. भारत ने पाकिस्तान को हराकर मुकाबल जीता था. दुनिया भर में इस मुकाबले को खासा पसंद किया गया. इस मैच ने व्यूअरशिप के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, जिसका आंकड़ा सामने आया है. जियोस्टार ने खुद इसका आधिकारिक ऐलान किया है.

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बना नया रिकॉर्ड

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 के आधिकारिक डिजिटल और प्रसारण सहयोगी जियोस्टार ने शुक्रवार को ऐलान करते हुए बताया कि जियोहॉटस्टार पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच में ऐतिहासिक व्यूअरशिप रिकॉर्ड बने हैं. इस मैच की डिजिटल व्यूअरशिप 163 मिलियन तक पहुंच गई, जो टी20 प्रारूप में किसी भी आईसीसी आयोजन के लिए सबसे ज्यादा है. भारत पाकिस्तान मैच ने टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल 2024 को भी पीछे छोड़ दिया, जिसमें भारत और साउथ अफ्रीका की भिड़ंत हुई थी. भारत पाकिस्तान मैच ने टी-20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल की तुलना में 56 फीसदी ज्यादा व्यूअरशिप हासिल की.

---विज्ञापन---

इसके अलावा टी20 विश्व कप 2024 में हुए भारत-पाकिस्तान के पिछले मुकाबले से इस बार 1.2 गुना अधिक दर्शक संख्या दर्ज की गई. इस मैच ने सभी स्क्रीनों पर कुल मिलाकर 20 अरब मिनट का चौंका देने वाला वॉच टाइम हासिल किया. भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल या फिर फाइनल में भिड़ सकते हैं. फिलहाल 22 फरवरी से टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले शुरू हो जाएंगे. सभी 8 टीमों की नजरें अब सुपर 8 पर टिकी हुई हैं.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान की जीत के साथ 41 साल के मोहम्मद नबी के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, आईसीसी वर्ल्ड कप में हासिल किया टॉप स्पॉट

---विज्ञापन---

जियोस्टार ने क्या कहा

जियोस्टार के स्पोर्ट्स कंटेट हेड सिद्धार्थ शर्मा ने भारत और पाकिस्तान मैच की व्यूअरशिप पर बात करते हुए कहा “भारत बनाम पाकिस्तान मैच के लिए अभूतपूर्व दर्शक संख्या और सहभागिता के आंकड़े आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप के प्रति देश के जुनून का एक और प्रमाण हैं”.

ये भी पढ़ें: सुपर-8 से पहले पाकिस्तानी दिग्गज ने बनाया अपनी ही टीम का मजाक, प्लेइंग 11 के लिए लिया गली क्रिकेटर्स का नाम

First published on: Feb 20, 2026 04:35 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.