अफगानिस्तान की जीत के साथ 41 साल के मोहम्मद नबी के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, आईसीसी वर्ल्ड कप में हासिल किया टॉप स्पॉट

Mohammad Nabi World Record: अफगानिस्तान के सीनियर क्रिकेटर मोहम्मद नबी ने 41 साल की उम्र में वो माइलस्टोन हासिल किया है, जिसको पाने के लिए कई खिलाड़ी तरसते हैं. भले ही राशिद खान की टीम मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में ग्रुप स्टेज से आगे नहीं बढ़ पाई लेकिन नबी के लिए टूर्नामेंट का ये एडिशन हमेशा के लिए यादगार बन गया.

Mohammad Nabi

Mohammad Nabi

Mohammad Nabi ICC World Cup Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी, लेकिन इस टीम ने कनाडा को चेन्नई के चेपॉक मैदान में 82 रन से हराकर विदाई ली. इस जीत के साथ अफगान टीम के सीनियर प्लेयर मोहम्मद नबी के नाम आईसीसी टूर्नामेंट का एक बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड हो गया है.

विज्ञापन

नबी की शानदार गेंदबाजी

अफगानिस्तान के गेंदबाज मोहम्मद नबी ने 19 फरवरी को कनाडा के खिलाफ बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर के स्पेल में महज 7 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए, इस दौरान उनकी इकॉनमी रेट 1.75 रही. इसके बेहतरीन बॉलिंग फिगर के साथ उन्होंने आईसीसी वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का बेहद खास रिकॉर्ड बना डाला.

विज्ञापन

नबी के नाम हुआ बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड

‘ईएसपीएनक्रिकइंफो’ के मुताबिक अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी आईसीसी वर्ल्ड कप (वनडे और टी20) मुकाबले में 4 या उससे ज्यादा विकेट चटकाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने ये माइलस्टोन 41 साल 49 दिन की उम्र में हासिल किया. गौरतलब है कि ये नबी के टी20 इंटरनेशनल करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर भी है.

विज्ञापन

राशिद खान का भी टूटा रिकॉर्ड

मोहम्मद नबी आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में बेस्ट बॉलिंग फिगर के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं. चेन्नई में अपनी परफॉर्मेंस की बदौलत उन्होंने अपने ही कप्तान राशिद खान को पछाड़ दिया, जिन्होंने 2021 के एडिशन में स्कॉटलैंड के खिलाफ 9 रन देकर 4 विकेट लिए थे. हालांकि वो फजलहक फारूकी और मुजीब-उर-रहमान से अभी भी पीछे हैं.

विज्ञापन

टी20 वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के लिए बेस्ट बॉलिंग फिगर

बॉलिंग फिगरगेंदबाजविरोधी टीमवेन्यूएडिशन
5/8फजलहक फारूकीयुगांडागयाना2024
5/20मुजीब-उर-रहमानस्कॉटलैंडशारजाह2021
4/7मोहम्मद नबीकनाडाचेन्नई2026
4/9राशिद खानस्कॉटलैंडशारजाह2021

अफगानिस्तान की बड़ी जीत

अफगानिस्तान ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 200 रन का बड़ा टोटल हासिल किया, इब्राहिम जादरान ने सबसे ज्यादा 95 रन का योगदान दिया. इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए कनाडा की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 118 रन ही बना पाई, जिससे ये मुकाबला 82 रन से ‘अफगान लड़ाकों’ के नाम हुआ.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ