हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs NZ: दूसरे वनडे के बाद कैसा है भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड, जानें पूरी डिटेल्स

India vs New Zealand ODI Stats: न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ तीन मैचों की खेली जा रही वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला अपने नाम कर लिया और सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. आइए डालते हैं दूसरे मैच से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों पर एक नजर.

विज्ञापन
भारत और न्यूजीलैंड

India vs New Zealand ODI Stats: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला 18 जनवरी को खेला जाएगा. अब तक खेले गए 2 मैच में भारत ने पहला मैच जीता था, जबकि दूसरा वनडे मैच न्यूजीलैंड ने अपने नाम करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली थी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे में हेड टू हेड आंकड़ा कैसा रहा है. आइए एक नजर डालते हैं.

कैसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड?

अब तक भारत और न्यूजीलैंड के बीच 121 वनडे मैच खेले गए हैं. भारत ने 63 मैच जीता है, जबकि न्यूजीलैंड ने 50 मैच में बाजी मारी है. एक मैच टाई रहा है, जबकि 7 मुकाबले का परिणाम नहीं निकला है. हेड टू हेड आंकड़ों को देखें तो भारत का पलड़ा ज्यादा भारी रहा है.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहम आंकड़े

सबसे बड़ा स्कोर (भारत): 397/4 (मुंबई, 2023)

विज्ञापन

सबसे बड़ा स्कोर (न्यूजीलैंड): 349/9 (राजकोट, 1999)

सबसे कम स्कोर (भारत): 88 (दाम्बुला, 2010)

विज्ञापन

सबसे कम स्कोर (न्यूजीलैंड): 79 (विशाखापत्तनम, 2016)

सर्वाधिक रन: सचिन तेंदुलकर (1750 रन)

विज्ञापन

सर्वाधिक विकेट: जवागल श्रीनाथ (51 विकेट)

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: इंदौर में लगेगा रनों का अंबार या गेंदबाज दिखेंगे लाचार, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच हेड टू हेड आंकड़े

विवरणकुल मैचभारत जीतान्यूजीलैंड जीताटाई (Tie)कोई परिणाम नहीं (N/R)
कुल (Overall)121635017
भारत में4232901
न्यूजीलैंड में46142615
तटस्थ स्थान (Neutral)33171501

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट में लगातार पांचों दिन बैटिंग करने वाले 5 बल्लेबाज, लिस्ट में तीन भारतीय नाम भी शामिल

भारत की संभावित प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा या अर्शदीप सिंह.

विज्ञापन

तीनों प्रारूप में भारत-न्यूजीलैंड के हेड टू हेड आंकड़े

विवरणकुल मैचभारत जीतान्यूजीलैंड जीताड्रॉ (Drawn)
कुल (Overall)65221627
भारत में3917517
न्यूजीलैंड में2551010
तटस्थ स्थान (WTC Final)1010

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola