India vs England 5th Test: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के लिए इंग्लैंड का दौरा काफी शानदार रहा है। जडेजा ने टीम इंडिया के लिए हर मैच में मुश्किल परिस्थिति में आकर रन बनाए हैं। ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में भी जडेजा ने कुछ ऐसा ही किया। ओवल टेस्ट की दूसरी पारी में जडेजा ने तीसरे दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक और अर्धशतक लगाया। इसके साथ ही जडेजा ने 23 साल पुराना वीवीएस लक्ष्मण का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है।
रवींद्र जडेजा ने तोड़ा लक्ष्मण का रिकॉर्ड
तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया। जडेजा इस पारी में 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके साथ जडेजा अब एक टेस्ट सीरीज में छठे या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।
इससे पहले ये रिकॉर्ड पूर्व भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण के नाम था। 23 साल पहले वीवीएस लक्ष्मण ने साल 2002 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में नंबर 6 या उसे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 472 रन बनाए थे। जिसको अब रवींद्र जडेजा ने अपने नाम कर लिया है।
जडेजा के लिए शानदार रही ये सीरीज
रवींद्र जडेजा के लिए ये इंग्लैंड सीरीज कमाल की रही है। उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से कमाल का प्रदर्शन करके दिखाया है। 5 मैचों की 10 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए जडेजा ने 500 से ज्यादा रन बनाए हैं। जिसमें उनके बल्ले से 4 अर्धशतक और 1 शतक भी निकला है। इसके अलावा गेंदबाजी करते हुए जडेजा ने 7 विकेट भी चटकाए हैं। मैनचेस्टर टेस्ट में जडेजा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए शतक लगाया था, जिससे टीम इंडिया ने मैच को ड्ऱॉ करा लिया था।
ये भी पढ़ें:-IND vs ENG: भारतीय टीम ने रच दिया इतिहास, टूट गया 47 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
16 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
1 hr agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 hr agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
3 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
4 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
4 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
5 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines