India vs England 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा। लॉर्ड्स में मिली दिल तोड़ने वाली हार को भुलाकर टीम इंडिया मैनचेस्टर में जीत हासिल करके सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी। पिछले मैच में टीम इंडिया की गेंदबाजी काफी शानदार रही थी, ऐसे में एकबार फिर से फैंस की नजरें जसप्रीत बुमराह से लेकर मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और वाशिंगटन सुंदर पर रहने वाली हैं। हालांकि रवींद्र जडेजा के अलावा वर्तमान टीम इंडिया के किसी गेंदबाज के पास मैनचेस्टर में गेंदबाजी करने का अनुभव नहीं है। वहीं आज हम आपको टीम इंडिया के उन पूर्व दिग्गज गेंदबाजों के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने मैनचेस्टर में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए थे।
इस भारतीय के नाम मैनचेस्टर में सबसे ज्यादा विकेट
पूर्व भारतीय वीनू मांकड़ के नाम मैनचेस्टर में टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड है। वीनू मांकड़ ने मैनचेस्टर में 2 टेस्ट मैच खेले थे, जिसकी 3 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 9 विकेट चटकाए थे। इस दौरान उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन 146 रन देकर 7 विकेट लेना रहा था। इसके अलावा आबिद अली ने 2 मैचों की 4 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट हासिल किए थे, वहीं लाला अमरनाथ ने 1 मैच में गेंदबाजी करते हुए 8 विकेट चटकाए थे।
वहीं सुभाष गुप्ते और दिलीप जोशी ने 1-1 मैच में गेंदबाजी करते हुए मैनचेस्टर में 6-6 विकेट लिए थे। बात अगर वर्तमान टीम इंडिया के गेंदबाज की करें तो सिर्फ रवींद्र जडेजा ने ही मैनचेस्टर में मैच खेला है और उन्होंने 1 विकेट हासिल किया था।
जसप्रीत बुमराह पर रहेंगी नजरें
इस सीरीज में अभी तक जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन कमाल का रहा है। पहले मैच में बुमराह ने 5 विकेट चटकाए थे। इसके बाद वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते जसप्रीत को दूसरे टेस्ट मैच से आराम दे दिया गया था। इसके बाद तीसरे मैच में बुमराह की वापसी हुई और एकबार फिर उनकी तरफ से कमाल की गेंदबाजी देखने को मिली।
लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में बुमराह ने गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट हासिल किए थे, इसके बाद दूसरी पारी में जसप्रीत ने 2 विकेट चटकाए थे। ऐसे में मैनचेस्टर टेस्ट में भी जसप्रीत बुमराह से टीम को ऐसे ही शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: 11 साल बाद मैनचेस्टर में खेलेगा टीम इंडिया का ये खिलाड़ी, ऐसा रहा था प्रदर्शन
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
18 mins agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
1 hr agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
2 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
2 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
3 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
4 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
5 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
5 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines