हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: टीम इंडिया की हार का सबसे बड़ा कारण, 9 बल्लेबाज नहीं बना पाए जितने रन, उतने भारत ने लुटाए एक्स्ट्रा

लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया ने फील्डिंग के दौरान 63 रन एक्स्ट्रा के रूप में खर्च किए जो कही न कही भारतीय टीम की हार का कारण बना। इतने रन तो दूसरी पारी में भारत के 9 बल्लेबाज मिलकर नहीं बना पाए।

विज्ञापन
IND vs ENG

India vs England 3rd Test: टीम इंडिया को लॉर्ड्स टेस्ट में 22 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड के हाथों मिली इस करीबी हार ने करोड़ों भारतीय फैंस के दिलों को तोड़कर रख दिया है। टीम इंडिया इस हार को कभी नहीं भुला पाएगी। दूसरी पारी में जिस तरह से इंग्लैंड ने शानदार गेंदबाजी की, उसके सामने भारतीय बल्लेबाज फेल साबित हुए और टीम इंडिया 193 रनों का टारगेट भी हासिल नहीं कर पाई। वहीं दूसरी पारी में टीम इंडिया के 9 बल्लेबाज मिलकर जितने रन नहीं बना पाए, उतने टीम इंडिया ने इस मैच में एक्स्ट्रा के रूप में खर्च किए, जो कही न कही टीम इंडिया की हार का कारण बना।

टीम इंडिया ने लुटाए 63 रन एक्स्ट्रा

वैसे लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया की गेंदबाजी और फील्डिंग कमाल की रही, लेकिन फिर भी भारत ने एक्स्ट्रा के रूप में इंग्लैंड से कही ज्यादा रन लॉर्ड्स टेस्ट में खर्च किए। टीम इंडिया ने मैच की पहली पारी में 31 रन और दूसरी पारी में 32 रन एक्स्ट्रा के रूप में खर्च किए थे। यानी कुल मिलाकर इस मैच में भारतीय टीम ने 63 रन एक्स्ट्रा के रूप में खर्च किए। जबकि दूसरी पारी में टीम इंडिया के 9 बल्लेबाज भी मिलकर इतने रन नहीं बना पाए थे। वहीं बात अगर इंग्लैंड की करें तो इस मैच में इंग्लैंड ने एक्स्ट्रा के रूप में दोनों पारियों के मिलाकर 30 रन खर्च किए थे।

7 बल्लेबाज नहीं खोल पाए दहाई का आंकड़ा

लॉर्ड्स टेस्ट दूसरी पारी में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बेहद खराब रही। 7 बल्लेबाज दूसरी पारी में दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए थे। यशस्वी जायसवाल इस पारी में बिना खाता खोले आउट हो गए थे, इसके अलावा शुभमन गिल ने 6, आकाश दीप 1, ऋषभ पंत 9, वाशिंगटन सुंदर शून्य, जसप्रीत बुमराह 5 और मोहम्मद सिराज ने 4 रन बनाए थे।

विज्ञापन

दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 61 रनों की पारी खेली, जडेजा आखिर तक इंग्लैंड के गेंदबाजों से लड़ते हुए दिखाई दिए, लेकिन दूसरे छोर के बल्लेबाज रन नहीं बना पाए।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद क्या बोले शुभमन गिल? बताया कहां हुई असली चूक

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola